LOADING...
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर घायल
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर घायल

लेखन आबिद खान
Apr 04, 2026
11:10 am

क्या है खबर?

चुनावी राज्य केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यहां के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि हमले में गनमैन और ड्राइव को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना

कब और कैसे हुई घटना?

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेल्लिथोड के पास थिरुवाली में हुई, जब थरूर चुनाव प्रचार के लिए वांडूर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि संकरी सड़क पर कई वाहन रुके हुए थे। इस दौरान थरूर के गनमैन ने वाहनों से जल्दी निकलने को कहा। तभी 2 वाहनों में सवार 5 लोगों ने थरूर की गाड़ी रोक ली। इसके बाद गनमैन और ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गनमैन ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

बयान

थरूर बोले- मैं पूरी तरह सुरक्षित

थरूर ने घटना को लेकर कहा, "कल रात हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर आप सभी के संदेशों और कॉल्स से व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच भावुक हो गया हूं। मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, वह अब ठीक हैं और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। सभी मित्रों और शुभचिंतकों का धन्यवाद। हमने हमने बिना डरे कल अपने निर्धारित दो कार्यक्रम पूरे किए और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी प्रभावित नहीं हुआ है।''

Advertisement