LOADING...
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Apr 03, 2026
10:10 pm

क्या है खबर?

देश में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद लोग सुरक्षा के लिहाज से घरों से बाहर आ गए। कई इलाकों में लोगों ने जमीन के हिलने की सूचना दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इसका प्रभाव पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी महसूस किया गया। हालांकि, इससे हुए नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

तीव्रता

कितनी रही भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में इसके झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए।

झटके

पाकिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 9:50 बजे आए इन झटकों की खबर कई शहरों से मिली। पंजाब, नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के पुंछ, श्रीनगर और उधमपुर समेत पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पंजाब के कुछ हिस्से, खैबर पख्तूनख्वा, पेशावर और दूसरे इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दारावान के पास 36.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.01 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 175 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement