अयोध्या में 'VIP-कल्चर' और 'सख्ती' से नाराजगी? संत बोले- अयोध्यावासी अब समझ रहे कश्मीर का दर्द
क्या है खबर?
दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र परिसर में 'अयोध्या पर्व' का 3 दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन सिद्धपीठ श्रीहनुमत निवास के पीठाधीश्वर संत मिथलेश शरण नंदिनी ने शहर के विकास और सांस्कृतिक पहचान पर अपनी बात रखी। उन्होंने यहां तक कहा कि अयोध्या में पुलिस बैरियर तक नहीं खोलती है, भले ही मरीज तड़पकर मर जाए।
बयान
क्या बोले संत मिथलेश शरण?
आचार्य मिथलेश शरण नंदिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह 'अयोध्या पर्व' के मंच से अयोध्या की विशेषता बताते हुए आज के हालात पर भी नजर डाली। उन्होंने VIP कल्चर और पुलिस सख्ती का जिक्र करते हुए कहा, "किस शर्त पर अयोध्या ऐसी हो गई है कि आपके मेहमान बिना पुलिस के जी-हजूरी के अयोध्या में घुस नहीं सकते। मरीज मर जाएगा वहीं, लेकिन पुलिस बैरियर नहीं खोलेगी।"
दर्द
अब समझ रहे कश्मीर का दर्द
आचार्य ने कहा, "हम लोग सुनते हैं कश्मीर के लोगों को सुरक्षा के नाम पर बहुत दुख है, लेकिन समझ नहीं पाते हैं। अब अयोध्यावासी समझते हैं कि वह दुख कैसे होता है और आपके अपने लोग आपके शत्रु हो जाते हैं, कोई सुनता नहीं है।" आचार्य ने आगे कहा, "मैं दुख के साथ कहता हूं कि अगर अयोध्या में प्रशासन के कुछ लोगों से आपका व्यवहार नहीं है तो आपका रहना दूभर हो जाएगा। ये महत्ता है महात्मा की?"
चिंता
हनीमून के लिए अयोध्या आना ठीक है?- मिथलेश
आचार्य मिथलेश ने कहा कि जिन महात्माओं के पैर धोकर पिये जाते हैं, वो अयोध्या के प्रशासन के लिए साधु नहीं आसामी है, उनको गनर देकर अयोध्या के बारे में क्या दृष्टि बना रहे हैं? उन्होंने कहा, "एक नया अर्थतंत्र विकसित हुआ है। पैसे उड़ाने वाला समाज प्राकृतिक-राजनीतिक-सामरिक आपदाओं के कारण जागरूक हुआ और कम खर्चा कर रहा है। अगर हनीमून के लिए गोवा न जाकर जोड़े अयोध्या आने लगेंगे, तो क्या खुशी होगी कि आयोध्या विकसित हो गई है?"
ट्विटर पोस्ट
आचार्य मिथलेश ने दिया भाषण
बहुत बड़ी ख़बर-
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) April 5, 2026
योगी राज की अयोध्या का हाल!
सुनकर दंग रह जाएंगे आप!!
अयोध्या में हुए ‘सांस्कृतिक विध्वंस’ का सच पहली बार!
अयोध्या के विद्वान संत मिथलेश नंदिनी शरण दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित ‘अयोध्या पर्व’ के अंतिम दिन बोलते हुए-
“लोग हनीमून मनाने… pic.twitter.com/TwqNGljNyt