राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, जमीन पर बिछी ओलों की चादर
क्या है खबर?
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर समेत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बीकानेर जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि से कई पेड़ और कच्चे मकान धराशाही हो गए। इसी तरह सीकर, नागौर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर में तेज आंधी चली, जिससे आसमान में धूल का गुबार छा गया।
ओलावृष्टि
जयपुर समेत इन जिलों में हुई ओलावृष्टि
जयपुर में शाम करीब साढ़े 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में छाए बादलों के बीच तेज हवा चलने लगी और कुछ ही देर में ओलावृष्टि शुरू हो गई। इससे कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। फसलों को भी नुकसान पहुंचा। ओले इतनी भारी मात्रा में गिरे कि कुछ मिनटों में खेतों, सड़कों और आसपास के इलाकों में सफेद चादर बिछ गई। इससे पहले श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़ आदि जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
ट्विटर पोस्ट
जयपुर के बगरू में हुई ओलावृष्टि का वीडियो
Hailstorm & Rainfall ⛈️
— Weatherman Rajasthan (@Rajsthanweather) April 3, 2026
📍Bagru , Jaipur pic.twitter.com/0EU1bPHzHV
अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, 4 अप्रेल (शनिवार) को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। 5-6 अप्रेल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने और 7 अप्रेल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोबारा से तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
सलाह
मौसम विभाग की किसानों के लिए जारी की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज और जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। इससे पहले मौसम विभाग ने 3 अप्रैल के लिए बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें अन्य जिलों के वीडियो
🚨🌨️ Horrific scenes from Arjansar, #Bikaner #India.
— Gaurav kochar (@gaurav_kochar) April 3, 2026
People were left shocked and frightened as a sudden hailstorm caused widespread devastation, turning the area white within minutes.
For farmers, this could mean serious crop damage just before harvest. 🌾⚠️
📍 Rajasthan… pic.twitter.com/lCQQFxIoWo