LOADING...
महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में गिरी कार, 6 बच्चों समेत 9 लोगों की हुई मौत
नासिक में कार कुएं में गिरने से 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में गिरी कार, 6 बच्चों समेत 9 लोगों की हुई मौत

लेखन आबिद खान
Apr 04, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां शुक्रवार रात एक कार पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसके बाद एक ही परिवार के 9 यात्रियों की डूबकर मौत हो गई है। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।

घटना

कब और कहां हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सभी मृतक इंदौरे गांव के रहने वाले थे। ये परिवार शिवाजीनगर में एक शादी समारोह से लौट रहा था। वाहन सुनील दत्तात्रेय दरगोडे चला रहे थे। तभी वाहन बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बने खुले कुएं में जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं के आसपास दीवार होती, तो शायद हादसा न होता

ट्विटर पोस्ट

सभी मृतक एक ही परिवार के थे

Advertisement

मृतक

मृतकों में 7 वर्षीय बच्ची भी शामिल

दुर्घटना में मरने वालों में 34 वर्षीय सुनील दत्तात्रेय दरगोडे, उनकी पत्नी 30 वर्षीय रेशमा, उनकी बेटी 10 वर्षीय राखी और 13 वर्षीय माधुरी और 11 वर्षीय श्रावणी (भतीजी) शामिल हैं। इसके अलावा 32 वर्षीय आशा अनिल दरगोडे, उनके बेटे 11 वर्षीय श्रेयश, बेटी 14 वर्षीय सृष्टि और भतीजी 7 वर्षीय समृद्धि की भी मौत हो गई है। डिंडोरी पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement