दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन गैस के गोदाम में धमाका; 4 की मौत, 6 गंभीर घायल
क्या है खबर?
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में एक नाइट्रोजन गैस के गोदाम में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं और आसपास के इलाके में भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ।
बयान
कलेक्टर बोले- घटना की जांच जारी
कलेक्टर प्रियांक किशोर ने कहा, "जांच चल रही है और FSL की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। यह गैस एजेंसी यहां चल रही थी और गैस की सप्लाई कर रही थी। इस घटना की जांच अभी जारी है।" एक स्थानीय निवासी ने कहा, "धमाका करीब सुबह 9:15 बजे हुआ। यह इतना जोरदार था कि 10-15 मिनट तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। धमाके की वजह से हमारे घर के पास खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए।"
ट्विटर पोस्ट
दादरा नगर हवेली में गैस प्लांट में धमाका
Dadra and Nagar Haveli, Gujarat: A massive explosion occurred at a nitrogen and oxygen gas warehouse in Demni School Faliya, Dadra (Dadra and Nagar Haveli). Eight people were injured and rushed to hospital. Authorities confirmed that four victims later died, while the remaining… pic.twitter.com/sUcpS3HLgC
— IANS (@ians_india) April 4, 2026
घटना
गोदाम के मैनेजर की भी मौत
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर भरे जा रहे थे। इस दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम के मैनेजर की भी हादसे में मौत हो गई है।