भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा
क्या है खबर?
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम होते ही भारत ने अपने सभी नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है, ताकि भविष्य के संभावित बड़े खतरे से बच सकें। तेहरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार सुबह एक्स पर बयान जारी कर कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए, ईरान में अभी मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह है कि वे दूतावास के साथ समन्वय करें। दूतावास ने कहा कि नागरिक उनके बताए रास्तों से ईरान से जल्दी निकलें।
सलाह
दूतावास की सलाह के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा पर जाने की मनाही
दूतावास ने नागरिकों को सलाह दी है कि वह दूतावास अधिकारियों से पहले से सलाह और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा पर जाने की कोशिश न करें। दूतावास ने आपातकाल के समय +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359 पर संपर्क करने और cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल करने को कहा है। माना जा रहा है कि अगर 2 हफ्ते बाद युद्ध शुरू होता है तो नागरिकों का निकलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अभी युद्धविराम में निकल सकते हैं।
सलाह
मंगलवार को नागरिकों को 48 घंटे तक एक जगह रहने को कहा था
इससे पहले मंगलवार को दूतावास ने सलाह जारी कर ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक एक ही स्थान पर रहने को कहा था। दूतावास ने कहा था कि सभी ऊर्जा, सैन्य जगह और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंज़िलों पर जाने से बचना होगा, घर के अंदर रहना होगा और हाईवे पर निकलने से पहले दूतावास को बताना होगा। दूतावास ने किराए के होटल में रहने वालों को भी संपर्क में बने रहने को कहा था।
ट्विटर पोस्ट
भारतीय दूतावास ने जारी किया परामर्श
⚠️ Advisory as on 08 April 2026. pic.twitter.com/pusFQIAKKI
— India in Iran (@India_in_Iran) April 8, 2026