LOADING...
दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानिए देशभर का मौसम
कई राज्यों में आज से बारिश का दौर और तेज होगा

दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानिए देशभर का मौसम

Apr 07, 2026
09:17 am

क्या है खबर?

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मंगलवार (7 अप्रैल) को सुबह-सुबह कई राज्यों में बारिश शुरू होने से मौसम बदल गया है। कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं, जिससे अप्रैल में ही मानसून आने का अहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश के साा आंधी ओर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 8 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मौसम 

राजधानी में सुबह-सुबह बरसे बादल

दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। 7-8 अप्रैल को तेज हवाएं चलने के साथ बादल छाने और बारिश होने के अलावा कहीं बौछारें पड़ने और ओले गिरने की संभावना है। IMD के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है, जबकि 8 अप्रैल को इसमें गिरावट आ सकती है। मौसम में आए बदलाव के कारण वायु की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में कुछ इलाकों में बारिश से मौसम बदल गया

Advertisement

बारिश 

इन राज्यों में होगी बारिश 

IMD के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही इन राज्यों में 10 अप्रैल तक बर्फबारी या ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड़, राजस्थान और ओडिशा में 7-9 अप्रैल के बीच बादलों के बरसने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्यों में मेघ मेहरबान होंगे और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

Advertisement