दिल्ली के सभी जिलों में हुई मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की हुई समीक्षा
क्या है खबर?
दिल्ली के सभी जिलों में आज रात 8 बजे मॉक ड्रिल की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान कुछ देर के लिए महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की लाइट बंद की गई और सायरन भी बजे। प्रशासन ने कहा कि यह एक केवल अभ्यास है और किसी भी प्रकार का कोई वास्तविक खतरा नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की।
स्थान
कहां-कहां हुई मॉक ड्रिल?
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण भवन जिला मजिस्ट्रेट परिसर, राज कुमारी अमृत कुमार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कालका अपार्टमेंट द्वारका, ताज पैलेस होटल, सरदार पटेल मार्ग, डिप्लोमैटिक एन्क्लेव, कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल, मधुकर रेनबो, चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, द मान स्कूल, होलंबी खुर्द, डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल आवासीय क्षेत्र, होम गार्ड कार्यालय परिसर, राजा गार्डन, SDM कार्यालय करोल बाग, ओमैक्स मॉल चांदनी चौक और जहांगीर पुरी मेट्रो के पास मॉक ड्रिल हुई।
गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने पिछले साल दिए थे मॉक ड्रिल के निर्द
दरअसल, पिछले साल गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपातकालीन स्थितियों की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में इसी के तहत आज मॉक ड्रिल की गई। इस तरह के अभ्यास आपातकालीन प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसमें बिजली आपूर्ति को बंद करने और आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की प्रतिक्रिया की समीक्षा की जाती है। इसमें सायरन बजना, आपातकालीन निकासी और विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय शामिल है।