Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

28 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: मुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान, अनुसूचित जातियों को मिलेगा पदोन्नति में 20 प्रतिशत आरक्षण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज राज्य विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान किया।

आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में CBI को बड़ी कामयाबी, आरोपी को दिलवाई सजा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के एक पेचीदा मामले में आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने में बड़ी कामयाबी मिली है।

तेजस्वी यादव मानहानि मामले में फंसे, गुजरातियों को ठग कहने पर अहमदाबाद कोर्ट का समन

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मानहानि के एक मामले में उनके खिलाफ अहमदाबाद की कोर्ट ने समन जारी कर 22 सितंबर को पेश होने को कहा है।

हिमाचल प्रदेश: संकरे रास्ते में बदला कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग, जान जोखिम में डालकर निकल रहे वाहन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों का हाल बुरा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा दिख रही है।

28 Aug 2023
वाराणसी

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से ठीक पहले ज्ञानवापी मामले को नई पीठ को भेजा गया

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक नई पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी।

28 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: नूंह में 15 लोगों ने किया जलाभिषेक, SI की हार्ट अटैक से मौत

हरियाणा के नूंह में आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) और हिंदू संगठन ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद संगठन के लोग यात्रा निकालने पर अड़े हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है।

#NewsBytesExplainer: अनुच्छेद 370 की सुनवाई में शामिल लेक्चरर के निलंबन से संबंधित विवाद क्या है? 

सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 की सुनवाई में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के एक लेक्चरर के निलंबन पर सवाल उठाया है।

मुजफ्फरनगर स्कूल कांड: फैक्ट चेकर जुबैर पर मुकदमा, पीड़ित बच्चे की पहचान उजागर करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक स्कूल में मुस्लिम बच्चे की हिंदू बच्चों द्वारा पिटाई के मामले में फैक्ट चेकिंग वेबसाइट 'ऑल्ट न्यूज' के सह-संस्थापक और पत्रकार मोहम्मद जुबैर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश: 3 घंटे पैर में लिपटा रहा कोबरा, प्रार्थना करती रही महिला; जानें क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खतरनाक कोबरा सांप महिला के पैर में लिपटा देखा जा सकता है। इस दौरान महिला 3 घंटे तक ऐसे ही हाथ जोड़कर बैठी रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले के तहत बांटे 51,000 नियुक्ति पत्र, अर्धसैनिक बलों में मिली नौकरियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत 51,000 नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित भी किया।

बेंगलुरु: प्रेमी के प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर प्रेमिका की हत्या करने का मामला क्या है? 

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर की हत्या का मामला सामने आया है और यहां पुलिस ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति को लिव-इन पार्टनर की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

28 Aug 2023
इंडिगो

इंडिगो की कोच्चि-बेंगलुरु फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, यात्री उतारे गए

केरल के कोच्चि से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्रियों को विमान से उतारा गया और सुरक्षित जगह ले जाया गया।

28 Aug 2023
कर्नाटक

कर्नाटक सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता, जानें क्या कहा

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कर्नाटक सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी न्यूज की जांच के लिए फैक्ट चेकिंग यूनिट की स्थापना करने के फैसले पर चिंता व्यक्त की है।

28 Aug 2023
तमिलनाडु

तमिलनाडु: दलित छात्र और उसकी दादी को उच्च जाति के छात्रों ने पीटा, 4 पकड़े गए

तमिलनाडु के करूर में 14 वर्षीय दलित छात्र और उसकी दादी के साथ उच्च जाति के कुछ छात्रों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

28 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: नूंह जा रहे अयोध्या के संतों को रोका गया, आमरण अनशन पर बैठे

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराजल और उनके एक चेले को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया।

विस्तारा की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट में 2 वर्षीय बच्चे की सांस रुकी, AIIMS के डॉक्टरों ने बचाया

बेंगलुरु से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट में रविवार को 2 वर्षीय बच्चे की अचानक सांस रुक गई, जिसके बाद विमान में सवार दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के 5 चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई।

पश्चिम बंगाल: विस्फोट में 8 लोगों की मौत के बाद अवैध पटाखा फैक्ट्री का हिस्सेदार गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शफीक अली के रूप में हुई है।

28 Aug 2023
कोटा

राजस्थान: कोटा में 4 घंटे के अंदर 2 छात्रों ने की आत्महत्या, अब तक 24 मामले

राजस्थान के कोटा में रविवार को 4 घंटे के अंदर NEET की तैयारी कर रहे 2 छात्रों ने खुदकुशी कर ली। एक छात्र ने कोचिंग संस्थान की छठी मंजिल से कूदकर जान दी, जबकि दूसरे ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाई।

28 Aug 2023
हरियाणा

हिंदू संगठनों का आज नूंह में शोभायात्रा निकालने का ऐलान, हरियाणा हाई अलर्ट पर 

हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हिंदू संगठनों ने आज एक बार फिर शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है। प्रशासन ने इस शोभायात्रा को निकालने की इजाजत नहीं दी है, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है।

27 Aug 2023
ISRO

#NewsBytesExplainer: चंद्रयान-3 के टचडाउन पॉइंट का 'शिवशक्ति' नाम रखने पर क्या विवाद हो रहा?

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के टचडाउन पॉइंट (सतह पर उतरने वाले स्थान) का नाम 'शिवशक्ति' रखे जाने को लेकर विवाद हो रहा है।

मुजफ्फरनगर स्कूल वीडियो मामला: जांच पूरी होने तक स्कूल पर ताला, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर द्वारा मुस्लिम छात्र को दूसरे समुदाय के छात्रों से पिटवाने के मामले में अब सख्ती की जा रही है।

मध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्या और मां को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?

मध्य प्रदेश के सतना जिले में 24 अगस्त की रात को एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई युवक की मां को भी निर्वस्त्र कर पीटने के आरोप हैं।

दिल्ली: 5 से अधिक मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे, जांच जारी 

दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से पहले दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में विवादास्पद नारे लिखे गए हैं।

27 Aug 2023
हरियाणा

रोल्स रॉयस-टैंकर टक्कर: जांच के लिए कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को नोटिस जारी 

हरियाणा के नूंह जिले में कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है।

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत और 5 घायल 

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आने वाले दत्तपुकुर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 5 लोग घायल हैं। विस्फोट में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

G-20 समिट में शामिल होंगे 40 देश, ये इतिहास की सबसे बड़ी भागीदारी- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देशवासियों को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। यह मन की बात का 104वां एपिसोड है।

27 Aug 2023
मणिपुर

मणिपुर हिंसा के राजनीतिक समाधान की कोशिश, कुकी परिषदों को अधिक स्वायत्तता देने पर विचार

मणिपुर में बीते करीब 3 महीने से चल रहे जातीय संघर्ष को रोकने के लिए सरकार अब राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रही है। कुकी समुदाय अपने लिए अलग प्रशासन की मांग कर रहा है, इस पर कुछ हद तक सरकार राजी हुई है।

27 Aug 2023
असम

असम: सिलचर से भाजपा सांसद के घर में लटका मिला लड़के का शव, जांच शुरू

असम की सिलचर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद डॉ राजदीप रॉय के घर में शनिवार शाम को एक 10 वर्षीय लड़के का शव लटका हुआ मिला।

26 Aug 2023
छत्तीसगढ़

#NewsBytesExplainer: क्या है छत्तीसगढ़ में हुआ 5,000 करोड़ रुपये का कथित महादेव ऐप घोटाला?

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप के जरिए हुए इस घोटाले की रकम करीब 5,000 करोड़ बताई जा रही है।

हरियाणा: VHP 28 अगस्त से ब्रजमंडल यात्रा शुरू करने पर अड़ा, पुलिस ने नहीं दी इजाजत

विश्व हिंदू परिषद (VHP) हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारण स्थगित हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को 28 अगस्त से दोबारा शुरू करने की मांग पर अड़ गया है।

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के कारण कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच हुए एक और भूस्खलन के कारण कुल्लू-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

26 Aug 2023
पंजाब

#NewsBytesExplainer: राज्यपाल ने दी पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी, जानें क्या कहता है कानून

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली G-20 समिट: 300 बुलेटप्रूफ वाहन, 10,000 कैमरों से निगरानी समेत सुरक्षा के ये हैं इंतजाम

भारत इस साल G-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। इस संबंध में 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन होना है, जिसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई खास मेहमान शिरकत करने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर के स्कूल के वीडियो पर छिड़ा विवाद, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में महिला शिक्षिका कुछ बच्चों को एक मुसलमान बच्चे को थप्पड़ मारने के लिए कह रही है।

26 Aug 2023
तमिलनाडु

तमिलनाडु: मदुरै में ट्रेन के कोच में सिलेंडर फटने से लगी आग, 9 की मौत

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एक प्राइवेट पार्टी कोच में शनिवार सुबह को आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने की ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात, चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का किया नामकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरू में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

25 Aug 2023
#NewsBytesExplainer

#NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी का ग्रीस दौरा क्यों अहम और किन समझौतों पर लग सकती है मुहर?

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय ग्रीस दौरे पर पहुंच चुके हैं। राजधानी एथेंस पहुंचने पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो ने प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में शिक्षक ने बच्चों से दूसरे बच्चे को लगवाए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक महिला शिक्षक कक्षा में बैठी हैं और वह बच्चों से एक दूसरे बच्चे को थप्पड़ लगाने को कह रही हैं।

25 Aug 2023
राजस्थान

अशोक गहलोत बोले- भाजपा अफवाह फैला रही, रेप के बाद हत्या में राजस्थान 10वें नंबर पर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य में अपराधों को लेकर भाजपा नेताओं को जवाब दिया और बताया कि रेप और हत्या के मामलों में राजस्थान 10वें नंबर पर है।

हिमाचल प्रदेश: आपदा के बीच भी नहीं कम हुई आस्था, 7.6 लाख श्रद्धालु पहुंचे शक्तिपीठ

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी तबाही के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत बनी हुई है। पिछले 8 दिन में प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में 7.6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।