NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम: सिलचर से भाजपा सांसद के घर में लटका मिला लड़के का शव, जांच शुरू
    अगली खबर
    असम: सिलचर से भाजपा सांसद के घर में लटका मिला लड़के का शव, जांच शुरू
    भाजपा सांसद डॉ राजदीप रॉय

    असम: सिलचर से भाजपा सांसद के घर में लटका मिला लड़के का शव, जांच शुरू

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 27, 2023
    12:00 pm

    क्या है खबर?

    असम की सिलचर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद डॉ राजदीप रॉय के घर में शनिवार शाम को एक 10 वर्षीय लड़के का शव लटका हुआ मिला।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    राजदीप नाम का यह लड़का कक्षा 5 का छात्र था और पिछले कई वर्षों से अपनी मां और बड़ी बहन के साथ सांसद के घर में रहता था।

    बयान

    लड़के की मां सांसद के घर में करती है काम

    मृतक लड़के के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया, "वह कछार जिले के पालोंग घाट इलाके का रहने वाला था और उसकी मां सांसद के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। महिला अपने दोनों बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कुछ साल पहले उन्हें सिलचर ले आई थी।"

    घटनास्थल का दौरा करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सभी लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं।

    मामला 

    लड़के के आत्महत्या करने की बात आई सामने- पुलिस

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पता चला है कि लड़के ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि लड़का वीडियो गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण अपनी मां से नाराज था।

    मोबाइल फोन देने से मना करने के बाद लड़के की मां सब्जियां खरीदने के लिए बाहर गई थी और लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद था और लड़के का शव लटका हुआ था।

    बयान 

    भाजपा सांसद ने घटना पर क्या कहा?

    भाजपा सांसद रॉय ने कहा, "मुझे जैसे ही घटना के बारे में सूचना मिली थी, मैं तुरंत वापस घर लौट आया। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लड़के को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

    उन्होंने आगे कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन मैं इस बारे में निश्चित नहीं हूं। मैंने पुलिस अधिकारियों से बात की है और गहन जांच करने को कहा है।"

    मामला 

    भाजपा कार्यालय में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव

    बता दें कि कुछ दिन पहले सिलचर में भाजपा कार्यालय के एक कमरे में बिस्तर पर एक अज्ञात शख्स का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था।

    इंडिया टुडे नॉर्थ-ईस्ट के मुताबिक, जिला पार्टी अध्यक्ष बिमलेंदु रॉय ने घटना के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी थी।

    पुलिस ने बताया था कि मृतक शख्स की पहचान 48 वर्षीय सुदांग्शु दास के रूप में हुई थी और पिछले एक साल से कार्यालय परिसर में रहता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    भाजपा सांसद
    भाजपा समाचार
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    असम

    पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगियों को असम की जेल में क्यों किया शिफ्ट? पंजाब
    केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर और नागालैंड के कई हिस्सों से हटाया AFSPA  सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA)
    कोरोना में बेरोजगार हुए श्रमिक ने पराठों से की लाखों की कमाई, ट्विटर पर कहानी वायरल कोरोना वायरस
    खालिस्तानी संगठन की हेमंत बिस्वा सरमा को धमकी, बोले- सरकार से लड़ाई, बीच में न आएं हिमंत बिस्वा सरमा

    भाजपा सांसद

    उपेंद्र कुशवाहा ने बुलाई पार्टी की बैठक, छोड़ सकते हैं NDA का साथ NDA सरकार
    उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद ने कहा- सांसदों को नहीं मिलता पर्याप्त वेतन, चोरी तो करनी पड़ेगी अरविंद केजरीवाल
    अब 'नमो ऐप' पर दे सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी को फीडबैक नरेंद्र मोदी
    भाजपा सांसद ने ऑर्डर किया था 12 हजार का फोन, डिलीवर हुए पत्थर के दो टुकड़े पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: भाजपा के 10 विधायक निलंबित, डिप्टी स्पीकर पर कागज फेंकने का आरोप कर्नाटक
    कर्नाटक: कुमारस्वामी का ऐलान, कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ मिलकर काम करेगी JDS कर्नाटक
    पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो आया सामने पश्चिम बंगाल
    मणिपुर वीडियो और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर आमने-सामने आई भाजपा और कांग्रेस मणिपुर

    आत्महत्या

    IIT मद्रास के हॉस्टल में मिला छात्र का शव, इस साल का चौथा मामला  तमिलनाडु
    35 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने की आत्महत्या, काम न मिलने से थे परेशान दक्षिण भारतीय सिनेमा
    संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या, पत्नी को डराने के लिए उठाया था कदम  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राजस्थान: कोटा में NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025