Page Loader
हिमाचल प्रदेश: आपदा के बीच भी नहीं कम हुई आस्था, 7.6 लाख श्रद्धालु पहुंचे शक्तिपीठ
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ में आपदा के दौरान पहुंचे 7.6 लाख श्रद्धालु (तस्वीर: एक्स/@BJP4India)

हिमाचल प्रदेश: आपदा के बीच भी नहीं कम हुई आस्था, 7.6 लाख श्रद्धालु पहुंचे शक्तिपीठ

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2023
07:20 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण भारी तबाही के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत बनी हुई है। पिछले 8 दिन में प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शक्तिपीठ मंदिरों में 7.6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई, 'हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में 17 से 24 अगस्त तक 7.6 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 85,000 से ज्यादा वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।'

श्रद्धा

इन प्रमुख मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, 17 से 24 अगस्त के बीच चिंतपुरनी माताजी मंदिर में 2.7 लाख श्रद्धालु और 18,600 वाहन आए। श्री नैना देवी मंदिर में 3.3 लाख श्रद्धालु और 41,500 वाहन, ज्वाला जी मंदिर में 70,500 श्रद्धालु और 10,200 वाहन, ब्रिजेश्वरी माताजी मंदिर में 33,300 श्रद्धालु और 7,600 वाहन और चामुंडा मंदिर में 43,500 श्रद्धालु और 7,000 वाहन आए। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालु पहुंचे।

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दी जानकारी