NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्या और मां को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्या और मां को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?
    मध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्या और उसकी मां को निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है

    मध्य प्रदेश में दलित युवक की हत्या और मां को निर्वस्त्र करने का मामला क्या है?

    लेखन आबिद खान
    Aug 27, 2023
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में 24 अगस्त की रात को एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई युवक की मां को भी निर्वस्त्र कर पीटने के आरोप हैं।

    पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 8 को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले पर चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में राजनीति भी खूब हो रही है।

    आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    शुरुआत

    कैसे हुई मामले की शुरुआत?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला खुरई देहात थाने के बरोदिया नौनागिर गांव का है। यहां पर 18 वर्षीय लालू उर्फ नितिन अहिरवार की गुरुवार रात को गांव के ही दबंग युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    बताया जा रहा है कि नितिन सब्जी लेने गया था, तभी उसे आरोपी युवकों ने घेर लियाा। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा गया। अस्पताल ले जाते वक्त नितिन की मौत हो गई।

    बहन

    मृतक की बहन ने बताया पूरा घटनाक्रम

    मृतक की बहन के मुताबिक, "भाई सब्जी लेकर आ रहा था तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और बहुत मारपीट की। मम्मी उसे बचाने गई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। मैंने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो वो भी छीन लिया। मैंने उनसे भाई को छोड़ने की विनती की, लेकिन वे नहीं माने। मेरा भाई बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने मां को भीड़ के सामने निर्वस्त्र कर दिया और भाग गए।"

    छेड़छाड़

    आरोपी युवक ने मृतक की बहन से की थी छेड़छाड़

    रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में आरोपियो ने मृतक नितिन की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पीड़िता ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसका केस चल रहा था। आरोपी नितिन के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

    घटना के कुछ दिन पहले 3 लोगों ने नितिन के घर आकर समझौता करने का दबाव बनाया था और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

    आरोपी

    पुलिस ने किन-किन आरोपियों को गिरफ्तार किया है?

    पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर, आजाद सिंह ठाकुर, इस्लाम खान, सुशील कुमार सोनी, अनीस खान, फरीम खान, अभिषेक रैकवार और अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। ये सभी बरौदिया नौनागिर के रहने वाले हैं।

    एक आरोपी कोमल सिंह ठाकुर अभी फरार है। घटना में एक आरोपी सरपंच पति भी है, जो फरार चल रहा है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है।

    पुलिस

    मामले पर पुलिस का क्या कहना है?

    ASP संजीव उइके ने कहा, "मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के अस्पताल में मौत होने के बाद धारा 302 और SC/ST एक्ट भी लगाया गया है। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन हमने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश की जा रही है। मृतक लड़के पर भी 7 मामले दर्ज हैं।"

    खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मुख्यमंत्री पैर धोकर गुनाह छिपाते हैं

    घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर पोस्ट कर कहा, 'सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुंडों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनवाने का ढोंग रचने वाले प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लगातार होते दलित व आदिवासी उत्पीड़न एवं अन्याय पर चूं तक नहीं करते। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केवल कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर अपना गुनाह छिपाने की कोशिश करते हैं।'

    मायावती

    मायावती बोलीं- रविदास के भक्तों पर जुल्म चरम सीमा पर

    घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने भी मध्य प्रदेश सरकार को घेरा है।

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले में संत गुरु रविदास जी का स्मारक बनाने की नींव बड़े तामझाम से रखी। उसी क्षेत्र में उनके भक्तों के साथ जुल्म-ज्यादती चरम सीमा पर है।'

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    शिवराज सिंह चौहान
    कमलनाथ
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: दलित परिवार को मंदिर के भंडारे में बैठने से रोका गया, फेंककर दिया प्रसाद दलित
    पेशाब कांड: मध्य प्रदेश सरकार ने पीड़ित आदिवासी मजदूर को दी 6.5 लाख रुपये की मदद शिवराज सिंह चौहान
    विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, 4 राज्यों में नियुक्त किया चुनाव प्रभारी भाजपा समाचार
    'एमपी में का बा': पेशाब कांड के विरोध के लिए गायक नेहा राठौड़ पर मामला दर्ज भोपाल

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश में पत्रकार सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर अर्धनग्न करने का मामला क्या है? मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज मध्य प्रदेश
    गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर क्यों पैदा हुआ संकट? समझें पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश
    विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, भाजपा के प्रयासों को लेकर हुई थी सिंधिया से बात- कमलनाथ मध्य प्रदेश
    भाजपा में शामिल होते ही बढ़ी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें, जमीन घोटाले की फिर होगी जांच मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ, कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: लैंगिक रूढ़िवादिता से निपटने के लिए लाई गई सुप्रीम कोर्ट की पुस्तिका में क्या है?  सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: टोयोटा की पहली रिबैज कार ग्लैंजा की क्या है कहानी?  टोयोटा
    #NewsBytesExplainer: कैसे एक NRI कारोबारी की सलाह पर कृषि कानून लेकर आई थी केंद्र सरकार? नीति आयोग
    #NewsBytesExplainer: अनएकेडमी के अपने शिक्षक को बर्खास्त करने का विवाद क्या है और किसने क्या कहा?  अनएकेडमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025