Page Loader
उत्तर प्रदेश: 3 घंटे पैर में लिपटा रहा कोबरा, प्रार्थना करती रही महिला; जानें क्या हुआ
उत्तर प्रदेश में महिला के पैर से लिपटा मिला कोबरा (तस्वीर: pexels)

उत्तर प्रदेश: 3 घंटे पैर में लिपटा रहा कोबरा, प्रार्थना करती रही महिला; जानें क्या हुआ

लेखन गजेंद्र
Aug 28, 2023
03:43 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खतरनाक कोबरा सांप महिला के पैर में लिपटा देखा जा सकता है। इस दौरान महिला 3 घंटे तक ऐसे ही हाथ जोड़कर बैठी रही। घटना महोबा के डहर्रा गांव की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि सांप महिला के पैर में फन फैलाए लिपटा है। महिला इस दौरान हाथ जोड़कर भगवान शिव को याद करती रही. सांप ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया ।

चकित

पुलिस और वन विभाग के लोगों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, महिला के परिजनों ने इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक सपेरे को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद सांप को महिला से अलग किया गया। इस दौरान सभी हैरान थे कि सांप ने महिला को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया। कुछ दिन पहले राजस्थान के कोटा में भी एक व्यक्ति के तकिया के नीचे कोबरा बैठा पाया गया था। उसे वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखिए कैसे महिला सांप के सामने प्रार्थना करती रही