Page Loader
हरियाणा: नूंह जा रहे अयोध्या के संतों को रोका गया, आमरण अनशन पर बैठे
हरियाणा जा रहे अयोध्या के संतों को सोहना टोल प्लाजा पर रोका गया (तस्वीर: एक्स/@Manchh_Official)

हरियाणा: नूंह जा रहे अयोध्या के संतों को रोका गया, आमरण अनशन पर बैठे

लेखन गजेंद्र
Aug 28, 2023
12:32 pm

क्या है खबर?

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने अयोध्या से आए संत जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराजल और उनके एक चेले को प्रशासन ने सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। संत ने कहा, "मैं बजरंग दल के लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जा रहा था और घटनास्थल पर जलाभिषेक भी करना था, लेकिन मुझे रोक दिया गया। अब न लौटने दे रहे और न आगे जाने दे रहे। हमने आमरण अनशन शुरू किया है।"

सख्ती

शोभायात्रा को देखते हुए धारा 144 लागू

जानकारी के मुताबिक, ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए हरियाणा हाई अलर्ट पर है। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि सभी शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद हैं। पूरे राज्य में शनिवार से सोमवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बता दें कि पिछले महीने VHP की ब्रजमंडल यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इस दौरान हिंसा गुरूग्राम और अन्य जिलों में भी फैल गई थी। हिंसा में 6 लोग मारे गए थे।

ट्विटर पोस्ट

शोभायात्रा में जा रहे संत को रोका गया