NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / #NewsBytesExplainer: साइकिल से चांद तक, जानें भारत के गौरव ISRO की कहानी
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: साइकिल से चांद तक, जानें भारत के गौरव ISRO की कहानी
    ISRO ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कराकर इतिहास रच दिया है

    #NewsBytesExplainer: साइकिल से चांद तक, जानें भारत के गौरव ISRO की कहानी

    लेखन आबिद खान
    Aug 23, 2023
    08:09 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नाम आज एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। ISRO ने आज चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

    कभी साइकिल पर रॉकेट ले जाने वाले ISRO का डंका आज दुनियाभर में बज रहा है।

    आइए इस मौके पर ISRO की शुरुआत से अब तक के सफर पर नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    कैसे शुरू हुआ ISRO का सफर?

    ISRO की कहानी शुरू होती है साल 1962 में। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने फैसला लिया कि भारत भी अंतरिक्ष में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

    इसी साल नेहरू ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) की स्थापना की और तुंबा भूमध्यरेखीय रॉकेट लॉन्चिंग सेंटर (TERLS) ने काम करना शुरू किया।

    भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ये औपचारिक शुरुआत थी। 15 अगस्त, 1969 को INCOSPAR का नाम ISRO कर दिया गया। इस तरह भारत को अपनी अंतरिक्ष एजेंसी मिली।

    रॉकेट

    साइकिल पर लेकर गए थे पहला रॉकेट

    21 नवंबर, 1963 का दिन था। इस दिन भारतीय वैज्ञानिकों ने केरल के तिरुवनंतपुरम के करीब थुंबा से पहला रॉकेट लॉन्च किया। तब हालात ये थे कि रॉकेट को साइकिल पर रखकर ले जाया गया।

    इतना ही नहीं, रॉकेट लॉन्च के लिए कोई जगह भी नहीं थी। इसे एक चर्च से लॉन्च किया गया था। चर्च की इमारत को ही दफ्तर बनाया गया। मवेशियों के रहने वाली एक जगह को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

    उपग्रह

    1975 में ISRO ने लॉन्च किया पहला उपग्रह

    19 अप्रैल, 1975 को रूस की मदद से भारत ने अपना पहला उपग्रह 'आर्यभट्ट' लॉन्च कर अंतरिक्ष की दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह 360 किलोग्राम वजनी एक छोटा उपग्रह था, लेकिन इसे बनाने में 3 साल का समय लग गया।

    ISRO के तत्कालीन अध्यक्ष सतीश धवन के मार्गदर्शन में एक बेहद युवा और कम अनुभवी टीम ने इसे बनाया था। उस समय 'आर्यभट्ट' की लागत करीब 3 करोड़ रुपये आई थी।

    पहला

    भारत का पहला स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल

    1980 तक ISRO ने अपना स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-3 (SLV-3) बना लिया था। इस रॉकेट का वजन 17 टन था, इस वजह से इसे बैलगाड़ी की मदद से लॉन्च पैड तक ले जाया गया।

    18 जुलाई, 1980 को SLV-3 के जरिए रोहिणी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। इसके बाद भारत उन 6 देशों में शामिल हो गया, जो अपने उपग्रहों को खुद प्रक्षेपित कर पाने में सक्षम थे।

    इंदिरा

    जब इंदिरा गांधी ने पूछा- अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है?

    साल 1984 में ISRO और सोवियत संघ के एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने। 3 अप्रैल, 1984 को उन्होंने रूसी स्पेस सेंटर साल्युत-7 की यात्रा शुरू की और 8 दिन यहां पर रहे।

    जब वे अंतरिक्ष में थे, तब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। इसके जवाब में राकेश ने कहा था- सारे जहां से अच्छा।

    चंद्रयान

    चंद्रयान मिशन की शुरुआत

    15 अगस्त, 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल किले से कहा था, "मुझे बताने में खुशी हो रही है कि साल 2008 से पहले भारत चांद पर अपना यान भेजेगा।"

    22 अक्टूबर, 2008 को ISRO ने चंद्रयान-1 लॉन्च किया। चंद्रयान-1 ने पहली बार चांद की सतह पर पानी होने की पुष्टि की।

    अगस्त, 2009 में चंद्रयान-1 से संपर्क टूट गया। भारत के लिए ये मिशन बेहद कामयाब रहा।

    चंद्रयान-2

    क्रैश लैंडिंग के बावजूद सफल रहा चंद्रयान-2 मिशन

    चंद्रयान-1 की सफलता के बाद भारत ने चंद्रयान-2 पर काम करना शुरू किया। इस मिशन की खास बात थी कि इसमें लगे लैंडर को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी।

    19 जुलाई, 2019 को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया और अगले ही दिन ये सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में पहुंच गया। 6 सितंबर, 2019 को लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग शुरू हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में उससे संपर्क टूट गया और लैंडर क्रैश हो गया।

    मंगलयान

    मंगलयान की कामयाबी ने रचा इतिहास

    5 नवंबर, 2013 को ISRO ने मंगलयान लॉन्च किया। सितंबर, 2014 में मंगलयान ने मंगल की सतह पर लैंडिंग की और इसी के साथ पहले ही प्रयास में मंगल पर अपना यान उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।

    इस मिशन में मात्र 450 करोड़ रुपये की लागत आई थी, जिसने बाकी अंतरिक्ष एजेंसियों को चौंका दिया था।

    दुनियाभर में भारत के इस मिशन की तारीफ हुई। चीन ने भारत की इस उपलब्धि को 'एशिया का गर्व' कहा।

    रिकॉर्ड

    ISRO के नाम हैं ये रिकॉर्ड

    14 फरवरी, 2017 को ISRO ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से एक साथ 104 सैटेलाइट को लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    27 मार्च, 2019 को ISRO ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस दिन एंटी-सैटेलाइट (A-SAT) से एक भारतीय सैटेलाइट को सफलतापूर्व नष्ट किया गया। ऐसा करके भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने वाला चौथा देश बन गया।

    11 अप्रैल, 2018 को ISRO ने IRNSS लॉन्च किया। इससे भारत को अपना नेवीगेशन सिस्टम 'नाविक' मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ISRO
    चंद्रयान-3
    अंतरिक्ष
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    ISRO

    ISRO ने आदित्य-L1 मिशन की तैयारी की तेज, श्रीहरिकोटा पहुंचा सैटेलाइट अंतरिक्ष
    चंद्रयान-3 के सफर का एक और चरण पूरा, सॉफ्ट लैंडिंग में बचे गिनती के दिन चंद्रयान-3
    #NewsBytesExplainer: सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला सौर मिशन आदित्य L-1 क्या है?  #NewsBytesExplainer
    चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंचा, अब लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलग होने की तैयारी चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर कल चांद पर करेगा लैंड, जानिए कब और कैसे देखें लैंडिंग  अंतरिक्ष
    कर्नाटक: चंद्रयान-3 से संबंधित मजाकिया कार्टून ट्वीट करने पर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर्नाटक
    चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले के 20 मिनट हैं चुनौतीपूर्ण, इसी दौरान सबसे ज्यादा डर ISRO
    चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरेगा; सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना, स्कूलों में होगा लाइव टेलीकास्ट अंतरिक्ष अभियान

    अंतरिक्ष

    चंद्रयान-3 कल पृथ्वी के चक्कर लगाना छोड़ चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा, ISRO ने दी जानकारी चंद्रयान-3
    आज पृथ्वी पर आ सकता है G3 श्रेणी का सौर तूफान, जानिए इसका खतरा सौर तूफान
    चंद्रयान-3 चांद के ऑर्बिट में पहुंचा, 23 अगस्त को लैंडिंग की तैयारी चंद्रयान-3
    AI की मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने की 600 फीट चौड़े खतरनाक एस्ट्रोयड की खोज एस्ट्रोयड

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मारुति सुजुकी की सफल कारों में से एक बलेनो की क्या है कहानी?  मारुति सुजुकी
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका में हवाई के जंगलों में कैसे लगी आग और अब तक कितना नुकसान हुआ?  अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के ऊपर 41 FIR दर्ज होने का मामला क्या है? मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: CAG ने द्वारका एक्सप्रेसवे की लागत पर क्या सवाल उठाए और सरकार ने क्या कहा? केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025