Page Loader
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा, बोले- जीवन धन्य हुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लहराया तिरंगा

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा, बोले- जीवन धन्य हुआ

लेखन गजेंद्र
Aug 23, 2023
06:31 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 की बुधवार को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मिशन कार्यक्रम को ज्वाइन किया और लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग पर तिरंगा लहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती है।"

खुशी

यह पल अविस्मणीय है- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "ये पल अविस्मणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ के धड़कनों के सामर्थ का है। यह क्षण नई विश्वास और नई चेतना का है।" उन्होंने कहा, "हमने संकल्प लिया और चांद पर साकार किया। आज हम अंतरिक्ष में नई भारत की नई उड़ान के साक्षी बने।"

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post