Page Loader
राजस्थान: मंत्री ने चंद्रयान-3 के साथ जाने वाले "अंतरिक्ष यात्रियों" को दी बधाई, उड़ रहा मजाक
राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान के साथ जाने वाले यात्रियों को दी बधाई (तस्वीर: एक्स/@AshokChandnaINC)

राजस्थान: मंत्री ने चंद्रयान-3 के साथ जाने वाले "अंतरिक्ष यात्रियों" को दी बधाई, उड़ रहा मजाक

लेखन गजेंद्र
Aug 23, 2023
07:11 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के खेल और युवा मंत्री अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ-साथ उसमें जाने वाले यात्रियों को भी बधाई दे रहे हैं। चांदना पत्रकारों से कह रहे हैं, "हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई तो जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा। उसकी सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"

टिप्पणी

भाजपा के नेता कर रहे खिंचाई

वीडियो सामने आने के बाद लोग चंद्रयान यात्री वाली बात पर चांदना का काफी मजाक बना रहे हैं। भाजपा के नेताओं ने भी राजस्थान के मंत्री की खिंचाई की है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, 'राजस्थान के मंत्री का अजीब बयान।' वहीं राजस्थान के भाजपा प्रवक्ता अशोक सैनी ने लिखा, 'अशोक चांदना राहुल गांधी जी के पद चिह्नों पर चल रहे हैं। मंत्री जी ने कहा कि चंद्रयान के साथ चंद्रयात्री भी गए हैं।'

ट्विटर पोस्ट

राजस्थान के मंत्री ने कहा कि चंद्रयान के साथ यात्री गए हैं