LOADING...
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद NYT का पुराना विवादित कार्टून वायरल, भारतीयों ने दिया जवाब
चंद्रयान-3 की सफलता के साथ लौटा न्यूयॉर्क टाइम्स का विवादित कार्टून (तस्वीर: एक्स/@R9Bhau)

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद NYT का पुराना विवादित कार्टून वायरल, भारतीयों ने दिया जवाब

लेखन गजेंद्र
Aug 24, 2023
03:01 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) अखबार का पुराना विवादित कार्टून सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग अब अमेरिका को घेर रहे हैं। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता सतीश रेड्डी ने एक्स पर कार्टून के साथ NYT को टैग कर लिखा, 'नस्लीय तानों के साथ आपने हमारी क्षमताओं पर सवाल उठाकर हंसी उड़ाई। आज हम अपनी जीत से आपको चुप कराते हैं। जाओ, नया कार्टून बनाओ।'

जवाब

क्या है NYT का विवादित कार्टून?

रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या ने एक्स पर लिखा, 'शुक्रिया, हम पर हंसने के लिए। आज हमने दरवाजा नहीं खटखटाया, बल्कि दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया। अब नया कार्टून बनाओ।' बता दें, यह कार्टून 2014 में भारत के मंगलयान मिशन को पूरा करने पर प्रकाशित किया गया था। कार्टून में भारत का मजाक बनाया गया कि ग्रामीण आदमी एक गाय के साथ 'एलीट स्पेस क्लब' का दरवाजा खटखटा रहा है और कमरे में पश्चिमी कपड़े पहने 2 आदमी बैठे हैं।

विवाद

कार्टून पर हुआ था काफी विवाद

NYT ने यह कार्टून सितंबर, 2014 में प्रकाशित किया था, जिसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। लोगों ने अखबार पर नस्लवादी होने और अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धि का मजाक बनाने का आरोप लगाया था। विवाद के बाद कार्टून पर माफी मांगी गई थी। BBC के मुताबिक, उस समय काफी संख्या में लोगों ने कार्टून को लेकर NYT के संपादक को शिकायत भेजी थी। यह कार्टून सिंगापुर निवासी हेम किंग सॉन्ग ने बनाया था।

Advertisement

जवाब

कार्टून का 2017 में दिया गया था जवाब

बता दें कि भारत ने 2014 में मंगलयान को केवल 450 करोड़ रुपये में पूरा किया था, जो उस समय का सबसे सस्ता अंतरग्रहीय मिशन था। NYT के कार्टून की टिप्पणी इसी को लेकर थी। इस कार्टून का जवाब TOI ने 2017 में दिया, जब भारत ने एक रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में 104 उपग्रह भेजे। तब TOI ने NYT के कार्टून को पलटते हुए ग्रामीण आदमी को 'एलीट स्पेस क्लब' में दिखाया था और बाहर दरवाजे पर अमेरिकी को।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर छाया NYT का कार्टून

Advertisement