Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

हरियाणा: हिंसाग्रस्त नूंह में 250 से अधिक झुग्गियों पर चला बुलडोजर, अवैध होने का दावा

हरियाणा सरकार ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिले के तवाडू शहर में सरकारी जमीन पर रहने वाले अप्रवासियों की झुग्गी-झोपड़ियों को ढहा दिया गया।

04 Aug 2023
मणिपुर

मणिपुर: उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर किया हमला, भारी मात्रा में हथियार लूटे

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच उपद्रवियों द्वारा एक बार फिर हथियार लूटने का मामला सामने आया है।

मोदी सरनेम मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर लगाई रोक, सांसदी होगी बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है।

04 Aug 2023
पंजाब

पंजाब: राज्यपाल ने राजभवन में टमाटर पर लगाई रोक, बढ़ते दामों को देखते हुए फैसला

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने टमाटर के बढ़ते दामों को देखते हुए राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने विपक्षी गठबंधन के INDIA नाम पर तुरंत रोक लगाने से इनकार किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 26 विपक्षी पार्टियों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) नाम पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट से यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की जमानत याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए इसे खारिज कर दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस मामले ने पूरे वित्तीय प्रणाली को हिला दिया था।

04 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: सांप्रदायिक तनाव के चलते आज गुरूग्राम की मस्जिदों में नहीं होगी जुमे की नमाज

हरियाणा के नूंह जिले से भड़की सांप्रदायिक हिंसा से पूरे राज्य में तनाव है। शुक्रवार को नूंह के जिलाधिकारी प्रशांत पंवार और पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला ने लोगों से जुमे की नमाज घरों पर ही पढ़ने और मस्जिद न जाने की अपील की।

महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता करेगा जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में गोलीबारी की जांच

जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान चेतन सिंह द्वारा गोलीबारी कर 4 लोगों की हत्या के मामले में महाराष्ट्र का आतंकवाद-रोधी दस्ता (ATS) भी जांच कर रहा है।

हरियाणा: सांप्रदायिक हिंसा के समय छुट्टी पर रहे नूंह जिले के SP वरुण सिंघला का ट्रांसफर

हरियाणा सरकार नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद एक्शन में है। इसी कड़ी में जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें अब भिवानी जिले का चार्ज दिया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे जारी, सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है।

04 Aug 2023
बिहार

इंडिगो विमान की पटना-दिल्ली फ्लाइट का इंजन खराब हुआ, पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार के पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही पटना हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन में खराबी आने के बाद यह निर्णय लिया गया।

04 Aug 2023
उत्तराखंड

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड के पास भयंकर भूस्खलन, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तराखंड में बारिश के कारण केदारनाथ के मार्ग पर गौरीकुंड के पास भयंकर भूस्खलन होने की खबर है। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

#NewsBytesExplainer: ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कैसे और किन तकनीकों की मदद से होगा?

ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे का रास्ता साफ हो गया है। आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे को मंजूरी दे दी। हाई कोर्ट ने कहा कि न्याय के हित में ये जरूरी है कि परिसर का सर्वे किया जाए।

उत्तर प्रदेश: उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने कानपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च किया

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों ने अपने लगातार उत्पीड़न के खिलाफ और हितों की रक्षा के लिए कानपुर से लेकर लखनऊ तक पैदल मार्च निकाला।

03 Aug 2023
वाराणसी

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब बौद्ध धर्मगुरु पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मठ होने का किया दावा

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा ASI सर्वे की इजाजत देने के बाद एक नया मोड़ आया है। बौद्ध धर्म गुरु ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और इसे मठ बताया है।

ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की इजाजत देने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

मणिपुर हिंसा: बिष्णुपुर में मैतई महिलाओं और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, 17 लोग घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार को सशस्त्र बलों और मैतेई समुदाय के प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में कम से कम 17 लोग घायल हो गए।

अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर पर साधा निशाना, मदद न करने का आरोप लगाया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है और उन पर मोनू मानेसर की गिरफ्तारी में मदद न करने का आरोप लगाया।

03 Aug 2023
केरल

केरल: आरोपियों को पकड़ने कोच्चि पहुंचे कर्नाटक के 4 पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया

धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने केरल के कोच्चि पहुंचे कर्नाटक पुलिस के 4 कर्मियों को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली का आरोप है।

03 Aug 2023
हरियाणा

नूंह हिंसा: FIR में पुलिसकर्मी का दावा- भीड़ ने लगाए थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने FIR दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि हिंसा नलहर में एक शिव मंदिर से शुरू हुई, जहां से विश्व हिंदू परिषद (VHP) का जुलूस निकला था।

03 Aug 2023
हरियाणा

नूह हिंसा से पहले सोशल मीडिया पर फैली थी भ्रामक जानकारी, सरकार जांच में जुटी

हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़कने से करीब 2 हफ्ते पहले से ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी फैलना शुरू हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री में बढ़ोतरी देखी थी, जो गलत और नफरत बढ़ाने वाली थी।

03 Aug 2023
राजस्थान

राजस्थान: कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल 17वां मामला

राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रतियोगी परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा एक 18 वर्षीय छात्र छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

03 Aug 2023
राजस्थान

राजस्थान: भट्टे में 14 वर्षीय बच्ची का जला हुआ शव मिलने पर हंगामा, गैंगरेप की आशंका

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ईंट के भट्टे से 14 साल की लड़की का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। कथित तौर पर लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और फिर भट्टे में जलाकर हत्या कर दी गई।

03 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: नूंह हिंसा की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित, अब तक 139 की गिरफ्तारी

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की जांच के लिए 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। मामले में अभी तक 45 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जबकि 139 की गिरफ्तारी हुई है।

यौन शोषण के बाद अवैध खनन मामले में फंसे बृजभूषण, NGT ने दिया जांच का आदेश

महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ अब राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) ने अवैध रेत खनन और परिवहन समेत कई मामलों में जांच का आदेश दिया है।

03 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा: पंचकुला में साथ चलने से इनकार करने पर मनचलों ने महिलाओं पर कार चढ़ाई

हरियाणा के पंचकुला में कार सवार युवकों ने 2 महिलाओं को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। महिलाओं के मना करने पर युवकों ने उन पर हमला किया और इनमें से एक महिला के पैर पर कार चढ़ा दी।

मुंबई: कॉलेज ने बुर्का पहनी छात्राओं को प्रवेश से रोका, हंगामे के बाद दी अनुमति

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर स्थित एक कॉलेज में छात्राओं को बुर्का पहनकर प्रवेश करने से रोक दिया गया। छात्राओं और उनके अभिभावकों के विरोध करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश की मंजूरी दी।

03 Aug 2023
केरल

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री को आई थी जलने की बू

केरल के कोच्चि से शाहजाह के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को एक यात्री की शिकायत के बाद कोच्चि हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

03 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा हिंसा: अमेरिका ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की

हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद से गुरुग्राम और आसपास के जिलों में तनाव बना हुआ है। इन हालातों को देखते हुए 5 अगस्त तक नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिलों में इंटरनेट सेवा को निलंबित किया गया है और राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लागू है।

03 Aug 2023
गुजरात

गुजरात: सूरत की रासायनिक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत

गुजरात में सूरत जिले के मंगरोल तहसील के बोरसरा गांव में स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत हो गई।

ज्ञानवापी मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की, कल से होगा सर्वे

ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मामले में मुस्लिम पक्ष को एक और झटका लगा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे पर रोक की मांग वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि न्याय के हित में परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण जरूरी है। अब कल से परिसर का सर्वे शुरू होगा।

02 Aug 2023
हरियाणा

#NewsBytesExplainer: मेवात में रहने वाले मेव मुस्लिम कौन हैं और क्या है उनका इतिहास?

हर‍ियाणा का मेवात इलाका सांप्रदायिक हिंसा की वजह से खबरों में है। यह एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और मेवात में रहने वाले मुस्लिमों का इतिहास काफी पुराना है।

मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से बोले- मेरे खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग हुआ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया।

02 Aug 2023
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल का ऐलान, छात्राओं के लिए शुरू किए जाएंगे PG

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्रों और युवाओं से बातचीत की। इस दौरान उनकी कई मांग को वह पूरी करते नजर आए।

उत्तराखंड: आवाज की क्लोनिंग के जरिए ठगे जा रहे लोग, DGP ने बताया कैसे बचें

साइबर अपराध की सूची में एक नया अपराध शामिल हुआ है, जिसमें वॉयस क्लोनिंग यानी आवाज की नकल से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

02 Aug 2023
मणिपुर

#NewsBytesExplainer: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में क्या थी आरोपियों की भूमिका?

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने और उनके यौन उत्पीड़न के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के आजादगंज इलाके में बुधवार को 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

02 Aug 2023
दिल्ली

दिल्ली: युवक की सरेआम चाकू से 14 वार कर हत्या, देखते रहे लोग

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में 3,000 रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 बार वार कर दूसरे युवक की जान ले ली।

#NewsBytesExplainer: भाजपा पर चुनाव हेरफेर का आरोप लगाने वाले शोध पत्र से संबंधित मामला क्या है? 

अशोक विश्वविद्यालय इन दिनों अपने एक शोध पत्र को लेकर विवादों में है। इस शोध पत्र में 2019 लोकसभा चुनाव में अनियमितताओं और धांधली का दावा किया गया है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

02 Aug 2023
हरियाणा

हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- हर किसी को नहीं बचा सकते 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को नूंह जिले से भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया।