Page Loader

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

अयोध्या: राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे 5 लाख श्रद्धालु, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 दिवसीय उत्सव में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

28 Jul 2023
दिल्ली

इंडिगो की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक 24 वर्षीय महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद 47 वर्षीय आरोपी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

मणिपुर हिंसा: केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जांच, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले की सुनवाई टल गई। मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अनुपस्थिति के कारण आज सुनवाई नहीं होगी।

#NewsBytesExplainer: आंध्र में अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित करने के प्रस्ताव से संबंधित विवाद क्या है?

आंध्र प्रदेश के वक्फ बोर्ड की ओर से अहमदिया मुसलमानों को गैर-मुस्लिम घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसका मुस्लिम संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द ने भी समर्थन किया है।

वीडियो: अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण की झलकियां, खंभों पर मूर्ति तराशते दिखे कारीगर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी की जा रही है और खंभों पर मूर्तियों को तराशने का काम चल रहा है।

ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर रोक जारी रहेगी, 3 अगस्त को फैसला सुनाएगा हाई कोर्ट

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) सर्वे को लेकर गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसे 3 अगस्त को सुनाया जाएगा।

INS विक्रांत पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय नौसैनिक का शव, आत्महत्या की आशंका

INS विक्रांत पर गुरुवार तड़के एक 19 वर्षीय नौसैनिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने 'देशहित' में ED निदेशक एसके मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाया

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

27 Jul 2023
बिहार

बिहार: पुलिस की गोलीबारी में 2 की मौत पर मंत्री बोले- बदमाशी करेंगे तो यही होगा

बिहार के कटिहार में पुलिस की गोलीबारी में प्रदर्शनकारियों की मौत पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विवादित बयान दिया है।

कंझावाला मामला: अंजलि को घसीटने वाले 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा 

दिल्ली के चर्चित कंझावला हिट एंड रन मामले में आज रोहिणी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के LoC पार करने के बयान पर भड़का पाकिस्तान, जानें क्या कहा 

पाकिस्तान ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान को लेकर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री के बयान को भड़काऊ बताते हुए कहा कि इस तरह की आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।

पुणे: कर्ज न चुका पाने पर साहूकार ने पति के सामने किया पत्नी का रेप, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में 47 वर्षीय साहूकार ने एक व्यक्ति के कर्ज न चुका पाने पर उसके सामने उसकी पत्नी का रेप किया। यही नहीं, साहूकार ने घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

27 Jul 2023
कर्नाटक

कर्नाटक: चालक ने मुस्लिम छात्राओं को बिना बुर्के के बस में चढ़ने से रोका, हंगामा

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बस चालक ने स्कूली छात्राओं को बिना बुर्के के बस में चढ़ने से रोक दिया। इसके कारण मौके पर हंगामा हो गया।

पुलवामा आतंकी हमले के 11 शहीदों के परिजनों को अब तक नहीं मिली नौकरी, जानें कारण

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 11 जवानों के परिजनों को अभी तक नौकरी नहीं मिली है। इसका कारण बताते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में जवाब दिया।

27 Jul 2023
INDIA

मणिपुर जाएंगे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद, 29-30 जुलाई को करेंगे राज्य का दौरा

मणिपुर हिंसा के बीच संसद में खूब हंगामा हो रहा है। विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़ी हुई हैं।

27 Jul 2023
मणिपुर

मणिपुर के चुराचांदपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी जारी

मणिपुर में 3 मई को भड़की जातीय हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को चुराचांदपुर जिले में फिर से बवाल शुरू हो गया और गोलीबारी हुई।

27 Jul 2023
सिक्किम

सिक्किम सरकार अपने कर्मचारियों को देगी 1 साल का मातृत्व अवकाश

सिक्किम में अपने बच्चों की देखभाल के लिए सरकारी कर्मचारियों के मातृत्व और पितृत्व अवकाश में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

जम्मू-कश्मीर: 30 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक से गुजरा मुहर्रम का जुलूस

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 30 साल बाद गुरुवार को शिया समुदाय के लोगों ने मुहर्रम का जुलूस पारंपरिक गुरुबाजार डलगेट रूट से निकाला। जुलूस प्रसिद्ध लाल चौक से होते हुए गुजरा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

27 Jul 2023
पंजाब

पंजाब: बठिंडा में चोरी के शक में ग्रामीणों ने 2 लोगों को तार से बांधकर पीटा

पंजाब के बठिंडा में ग्रामीणों ने 2 लोगों को बिजली के तार चोरी करने के शक में पकड़ लिया और उनको खंभे के सहारे तार से बांधकर पीटा गया।

दिल्ली विधेयक का राज्यसभा से पारित होना तय, YSR कांग्रेस ने दिया सरकार को समर्थन

दिल्ली में सेवाओं के अधिकार से संबंधित केंद्र सरकार के विवादित दिल्ली विधेयक का संसद से पारित होना लगभग तय हो गया है।

27 Jul 2023
दिल्ली

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में आज भी भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में किया देश के सबसे बड़े सम्मेलन केंद्र 'भारत मंडपम' का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान में पुनर्विकसित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) 'भारत मंडलम' नाम दिया गया है।

मणिपुर में जारी हिंसा का पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों पर क्या असर पड़ रहा है? 

मणिपुर में पिछले करीब 3 महीने से हिंसा जारी है। गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा के नहीं रुकने के कारण पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में इसकी आंच पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है।

भारतीय सेना ने 1 मिनट में बताई करगिल युद्ध की विजय गाथा, देखें वीडियो

करगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन विजय के पराक्रम को 1 मिनट में बताने की कोशिश की है।

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में भूस्खलन से शिलाई-शिमला मार्ग बंद, पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। बुधवार को सिरमौर जिले में भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से शिलाई-शिमला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

26 Jul 2023
लद्दाख

लद्दाख को मिला पहला महिला पुलिस थाना, 24 घंटे करेगा काम

बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। थाना महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटेगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

26 Jul 2023
दिल्ली

सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को तलब किया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान पुल बंगश इलाके में हत्याओं को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को समन जारी कर 5 अगस्त को तलब किया है।

26 Jul 2023
दिल्ली

दिल्ली: परामर्श के लिए आए मरीज ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन को चाकू मारा, बाल-बाल बचे

दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन पर एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मरीज को पकड़ लिया, जिससे डॉक्टर बाल-बाल बच गए।

26 Jul 2023
केरल

केरल: हिंदू विरोधी नारे लगाने पर मुस्लिम लीग के 300 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

केरल के कासरगोड जिले में एक प्रदर्शन के दौरान हिंदू विरोधी नारे लगाने पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 300 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें अधिकतर लीग की युवा शाखा के सदस्य हैं।

मणिपुर में फिर हिंसा; उपद्रवियों ने खाली घरों में लगाई आग, सुरक्षाबलों की बसें भी जलाईं

मणिपुर में करीब 3 महीने से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

26 Jul 2023
छत्तीसगढ़

कोयला आवंटन में अनियमितता के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद को 4 साल की सजा

छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता के मामले में बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा और उनके बेटे देवेंद्र दर्डा को 4 साल जेल और 15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

26 Jul 2023
तमिलनाडु

तमिलनाडु: कर्ज न चुकाने पर नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर डालने की धमकी, पीड़ित ने जान दी

तमिलनाडु में मोबाइल ऐप के जरिए कर्ज लेने वाले एक व्यक्ति ने एजेंट की धमकी से डरकर कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजेश कुमार कुंभकोणम के रूप में हुई है।

26 Jul 2023
कर्नाटक

कर्नाटक: बेंगलुरू के रेस्तरां और भोजनालयों में महंगा हुआ खाना, 10 प्रतिशत दाम बढ़ाएंगे कारोबारी 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के होटल, रेस्तरां और भोजनालयों में अब कुछ भी खाना महंगा पड़ेगा। यहां के होटल कारोबारियों ने 1 अगस्त से खाद्य पदार्थों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश: मेरठ में मणिपुर जैसी घटना; किशोरी का गैंगरेप कर वीडियो बनाया, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मणिपुर जैसी घटना सामने आई है, जिसमें किशोरी का गैंगरेप कर उसको निर्वस्त्र किया और वीडियो बनाया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों शाकिर, आलम और पप्पू को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है।

ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। मामले पर सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को अश्लील कॉल करके उगाही की कोशिश, राजस्थान से 2 गिरफ्तार

केंद्रीय खाद्य प्रसस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से सेक्सटॉर्शन कॉल के जरिए यानी अश्लील कॉल करके उगाही की कोशिश का मामला सामने आया है।

IMF की भारत से अपील- चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाए

गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि वह भारत से प्रतिबंध हटाने की अपील करेगा।

26 Jul 2023
दिल्ली NCR

दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, नोएडा में बंद किए गए स्कूल

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली। नोएडा में बारिश की वजह से सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

25 Jul 2023
हरियाणा

#NewsBytesExplainer: क्या है गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला, जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा बरी हुए?

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा दिल्ली की एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में बरी हो गए हैं।