बिज़नेस की खबरें
इधर-उधर की नहीं, सिर्फ व्यापार से जुड़ी खबरें और बातें।
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 492 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (18 अगस्त) भारी गिरावट दर्ज हुई है।
मेटा मुकदमा हारा तो देना पड़ सकता है करीब 1.3 लाख अरब रुपये तक का हर्जाना
मेटा को बड़े मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल समेत 29 राज्यों के एक समूह ने दायर किया है।
ओडिशा की सेमीकंडक्टर क्लस्टर बनाने की योजना, सेमीकॉन 2.0 प्रोग्राम का उठाएगी फायदा
ओडिशा की सरकार केंद्र के 'सेमीकॉन 2.0' प्रोग्राम के तहत एक बड़ा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की कोशिश कर रही है।
श्रीधर वेंबू ने चिप्स की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता, कहा- बिजनेस करना मुश्किल हुआ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर्स से मेमोरी की मांग में उछाल और आपूर्ति में कमी के कारण मेमोरी चिप्स महंगी हो गई हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक क्यों बढ़ा रहा ट्रेडिंग का समय? 23 घंटे खुला रहेगा बाजार
अमेरिका का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक ट्रेडिंग समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
कच्चा तेल फिर हुआ महंगा; ब्रेंट 91 डॉलर के पार, जानिए तेजी की बड़ी वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है।
क्यों नोएल टाटा ने PMO और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से की मुलाकात?
टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह उनके और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बीच रणनीति और गवर्नेंस (शासन) को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान को माना जा रहा है।
दिग्गज कंपनियां हर कर्मचारी के लिए AI पर खर्च कर रही औसतन 7 लाख रुपये- रिपोर्ट
कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का खर्च बढ़ता जा रहा है और हर कर्मचारी पर इसकी लागत लाखों रुपये में पहुंच गई है।
एनवीडिया की OpenAI डाटा सेंटर सौदे के तहत SB एनर्जी में निवेश करने की योजना
एनवीडिया, सॉफ्टबैंक ग्रुप की सहायक कंपनी SB एनर्जी में 3 अरब डॉलर (करीब 280 अरब रुपये) तक का निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है।
अल्फाबेट बनी बर्कशायर हैथवे का तीसरा सबसे बड़ा निवेश, हिस्सेदारी 83 फीसदी बढ़ी
वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने दूसरी तिमाही में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट में अपनी हिस्सेदारी में 83 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
कर्सर बनी एलन मस्क की स्पेस-X का हिस्सा, करीब 5,700 अरब रुपये में हुआ सौदा
स्पेस-X ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग स्टार्टअप कर्सर को 60 अरब डॉलर (करीब 5,700 अरब रुपये) में खरीद लिया है।
एंथ्रोपिक का सबसे बड़ा IPO दांव 2028 के राजस्व अनुमान पर टिका
एंथ्रोपिक अब तक के सबसे बड़े 2,000 अरब डॉलर (1.9 लाख अरब रुपये) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है।
एलन मस्क की कमाई ने चौंकाया; टेस्ला कर्मचारी से 25 लाख गुना ज्यादा वेतन
अमेरिका में बड़े कॉर्पोरेट अधिकारियों और आम कर्मचारियों की कमाई के बीच अंतर एक बार फिर चर्चा में है। एक नई रिपोर्ट ने इस बढ़ती असमानता से जुड़े आंकड़े सामने रखे हैं।
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 70 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (14 अगस्त) भारी गिरावट दर्ज हुई है।
अमेरिका में महंगे होंगे विदेशी ड्रोन, ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत तक टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना पायलट वाले ड्रोन और उनके कुछ हिस्सों के आयात पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का बड़ा ऐलान किया है।
कच्चे तेल की सप्लाई पर खतरा, भारत के पास अभी कितने दिनों का तेल भंडार?
दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावटों के बीच भारत ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है।
एन चंद्रशेखरन के जाने का असर, टाटा समूह के 120 अरब डॉलर के निवेश पर संकट
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के दोबारा कार्यकाल नहीं लेने के फैसले से टाटा समूह की बड़ी योजनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शेयर बाजार: सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद, निफ्टी थोड़ा फिसला
शेयर बाजार में आज (13 अगस्त) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए।
बिल गेट्स की बेटी फोएबे गेट्स पर 'कुकी स्टफिंग' के आरोप, जानें क्या है मामला
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की 23 वर्षीय बेटी फोएबे गेट्स पर उनके शॉपिंग स्टार्टअप फिया से जुड़े कथित 'कुकी स्टफिंग' मामले को लेकर सवाल उठे हैं।
तेजस बनी 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस', इस रूट पर चलेगी भारत की पहली निजी ब्रांडिंग ट्रेन
लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को अब एक ब्रांड के नाम से भी पहचाना जाएगा।
कौन हैं टीवी नरेंद्रन? जानिए टाटा संस चेयरमैन की रेस में क्यों आया नाम
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी, 2027 में पूरा हो जाएगा और अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
खाने-ईंधन ने बढ़ाया महंगाई का दबाव, जुलाई में 4.45 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई दर
देश में महंगाई को लेकर जुलाई के आंकड़ों ने एक बार फिर चिंता बढ़ाई है।
अंबानी से महिंद्रा तक, 2026 में भारत के 10 सबसे अमीर कारोबारी परिवार
भारत के सबसे बड़े पारिवारिक कारोबारों की नई सूची सामने आई है।
शेयर बाजार: सेंसेक्स 187 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (12 अगस्त) भारी गिरावट दर्ज हुई है।
एन चंद्रशेखरन ने छोड़ा टाटा संस का पद, जानिए एक साल में कितनी रही कमाई
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पद छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन उनके इस्तीफे के साथ उनकी कमाई भी चर्चा में आ गई है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में उनके मेहनताने से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं।
क्यों गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के शेयर हुए धड़ाम? 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे
गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (GCPL) के शेयर बुधवार (12 अगस्त) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 फीसदी से अधिक टूटकर 916.20 रुपये पर पहुंच गए हैं।
टाटा संस का मालिक कौन? जानिए कैसे होती है चेयरमैन की नियुक्ति
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा पद नहीं संभालने का फैसला किया है।
ओरेकल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, सितंबर से पहले शुरू हो सकती है कटौती
टेक कंपनी ओरेकल एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।
टाटा संस का चेयरमैन पद छोड़ने के फैसले पर एन चंद्रशेखरन ने क्या कहा?
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है।
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज (12 अगस्त) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हिमाचल प्रदेश में 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है वजह
हिमाचल प्रदेश में बुधवार (12 अगस्त) से बिकने वाला प्रति लीटर पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल 60 पैसे महंगा हो गया। इसकी वजह विधवा और अनाथ सेस नाम का नया उपकर है।
पुरानी कंपनी छोड़ दी? यहां जानें EPF बैलेंस ट्रांसफर करने का आसान तरीका
नौकरी बदलते समय कर्मचारी नई कंपनी, बैंक जानकारी और दूसरी जरूरी चीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन पुराना कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अक्सर भूल जाते हैं।
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 388 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (11 अगस्त) भारी गिरावट दर्ज हुई है।
सरकार ने 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलीमर नोट जारी करने को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के 1 अरब पॉलीमर बैंकनोट के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है।
चीन से बढ़ा भारत का आयात, लिथियम से खिलौनों तक आया इतना सामान
भारत में चीन से सामान के बढ़ते आयात को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच वाणिज्य मंत्रालय ने 11 अगस्त को कहा कि चीन से आने वाले कुछ सामान कई भारतीय उद्योगों के लिए जरूरी हैं।
अब प्लास्टिक के पैकेट में नहीं बिक सकेगा पान मसाला, इन चीजों का करना होगा उपयोग
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की पैकेजिंग के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिससे अब प्लास्टिक पैकेजिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है।
एनवीडिया के AI चिप्स में 48,000 अरब रुपये लगाएंगी बड़ी कंपनियां
एनवीडिया अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स के लिए बड़ा धन जुटाने का मॉडल तैयार कर रही है।
अडाणी समूह के शेयरों में आज क्यों देखने को मिल रही तेजी? जानिए कारण
भारतीय शेयर बाजार में अडाणी समूह के शेयरों में आज (11 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है।
ITR के बाद इनकम टैक्स नोटिस मिला? ऐसे जांचें असली है या फर्जी
ITR भरने के बाद अगर आयकर विभाग के नाम से कोई नोटिस आता है, तो घबराकर तुरंत कोई कदम न उठाएं।
गौतम अडाणी को अमेरिका में बड़ी राहत, रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज
भारतीय अरबपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी को अमेरिका में चल रहे रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है।