Loading...
कर्सर बनी एलन मस्क की स्पेस-X का हिस्सा, करीब 5,700 अरब रुपये में हुआ सौदा
स्पेस-X ने कोडिंग स्टार्टअप कर्सर का अधिग्रहण कर लिया है

कर्सर बनी एलन मस्क की स्पेस-X का हिस्सा, करीब 5,700 अरब रुपये में हुआ सौदा

Aug 15, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

स्पेस-X ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग स्टार्टअप कर्सर को 60 अरब डॉलर (करीब 5,700 अरब रुपये) में खरीद लिया है। अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के 2 महीने बाद हुए इस सौदे ने टेक्नोलॉजी सेक्टर में सबसे बड़े कॉर्पोरेट अधिग्रहणों में से एक को पक्का कर दिया। इस सौदे के तहत कर्सर के इंजीनियरिंग स्टाफ को स्पेस-X के AI डिवीजन में शामिल किया जा रहा है और कोड जेनरेशन सॉफ्टवेयर को AI टूल्स के बढ़ते दायरे के साथ जोड़ा जाएगा।

स्वागत 

मस्क ने किया अधिग्रहण का स्वागत

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर इस अधिग्रहण का स्वागत करते हुए लिखा, "इतनी बेहतरीन टीम का स्पेस-X से जुड़ना सम्मान की बात है।"

यह डील इस साल की शुरुआत में xAI को साथ मिलाने के बाद स्पेस-X का AI पर केंद्रित सबसे बड़ा सौदा है।

कर्सर ने पुष्टि की है कि उसकी टीम ग्रोक ग्रोक बिल्ड, ग्रोक बॉट, ग्रोक API और स्टैंडअलोन कर्सर एडिटर में मॉडल डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने पर ध्यान देगी।

बातचीत 

भारत में ऑफिस खोलने की योजना

इस अधिग्रहण से उस सौदे का काम पूरा हो गया है, जिसकी शुरुआत अप्रैल में हुई थी, जब स्पेस-X ने जून में अधिग्रहण के लिए औपचारिक रूप से हामी भरने से पहले कर्सर को खरीदने का विकल्प हासिल किया था।

हाल ही में कर्सर ने भारत में अपना ऑफिस खोलने का ऐलान किया था।

इससे पहले भारतीय डेवलेपर्स के लिए एक किफायती प्लान कर्सर स्टार्ट भी पेश किया था, जिसकी कीमत 649 रुपये प्रति महीना तय की गई।

ADVERTISEMENT