मेटा मुकदमा हारा तो देना पड़ सकता है करीब 1.3 लाख अरब रुपये तक का हर्जाना
क्या है खबर?
मेटा को बड़े मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल समेत 29 राज्यों के एक समूह ने दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह से डिजाइन किया गया था, जिससे बच्चों को इनकी लत लगाई जा सके। अगर, राज्य मुकदमा जीत जाते हैं तो कंपनी को 1,400 अरब डॉलर (करीब 1.3 लाख अरब रुपये) तक का हर्जाना भरना पड़ सकता है।
आरोप
राज्यों ने कंपनी पर लगाए आरोप
यह मुकदमा मंगलवार (18 अगस्त) को ओकलैंड में कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के कोर्ट में शुरू होगा। जूरी चुनने का काम पिछले सप्ताह पूरा हो गया था। यह मुकदमा 4-6 सप्ताह तक चलेगा।
राज्यों ने 2023 में यह मुकदमा तब दायर किया, जब उन्होंने इस बात की जांच की कि फेसबुक और इंस्टाग्राम युवा यूजर्स पर कैसा असर डालते हैं।
उनका आरोप है कि मेटा ने इनके जोखिमों के बारे में माता-पिता और आम लोगों को ठीक से नहीं बताया।
जवाब
मेटा ने आरोपों को नकारा
राज्यों ने मेटा पर बच्चों से निजी जानकारी इकट्ठा करके संघीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया है।
फॉक्स न्यूज के अनुसार, कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने एक बयान में कहा, "मेटा ने युवा यूजर्स के लिए एक खतरनाक प्रोडक्ट बनाया, उसे पता था कि यह खतरनाक है और फिर बच्चों, परिवारों और समुदाय से झूठ बोला।"
मेटा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि राज्यों की वित्तीय मांगें बहुत ज्यादा हैं।