Loading...
गौतम अडाणी को अमेरिका में बड़ी राहत, रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज
अडाणी को अमेरिका में बड़ी राहत

गौतम अडाणी को अमेरिका में बड़ी राहत, रिश्वत-धोखाधड़ी का केस खारिज

Aug 11, 2026
08:34 am

क्या है खबर?

भारतीय अरबपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी को अमेरिका में चल रहे रिश्वत और धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। सोमवार को ब्रुकलिन की अमेरिकी अदालत ने दोनों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग ने केस खत्म करने की मांग की थी, जिसे जज निकोलस गरौफिस ने मंजूर कर लिया। फैसले के बाद गौतम ने न्यायिक प्रक्रिया में अपना भरोसा कायम रहने की बात कही है।

मामला

क्या है मामला?

यह मामला नवंबर, 2024 में सामने आया था।

अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम, सागर अडाणी और अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी निवेशकों को कथित तौर पर गुमराह करने और भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने की योजना से जुड़े आरोप लगाए थे।

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि अडाणी पक्ष ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कथित रिश्वत योजना से जुड़ी जानकारी छिपाई। अडाणी समूह और संबंधित लोगों ने आरोपों से इनकार किया था।

न्याय विभाग

न्याय विभाग ने केस आगे बढ़ाने से किया इनकार

अमेरिकी न्याय विभाग ने मई में कहा था कि वह आपराधिक मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता।

विभाग ने मामले को मुख्य रूप से विदेशी गतिविधियों से जुड़ा, साबित करना मुश्किल और अपनी मौजूदा प्राथमिकताओं से अलग बताया था। हालांकि, अदालत ने पहले विभाग से इस फैसले की विस्तृत वजह पूछी थी।

जज ने यह भी जानना चाहा था कि आरोप हटाने के पीछे कोई समझौता या फायदा तो नहीं था। बाद में अदालत ने मामले को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENT

अन्य

अडाणी ने फैसले का स्वागत किया

मामला खारिज होने के बाद गौतम ने अमेरिकी अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि उनका सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के राज में विश्वास बना रहा।

उन्होंने मुश्किल समय में साथ देने वालों का आभार भी जताया है।

इस मामले से जुड़े अलग नागरिक मुकदमे में गौतम और सागर ने क्रमशः 60 लाख डॉलर और 1.2 करोड़ डॉलर के भुगतान पर समझौता किया था, बिना आरोपों को स्वीकार या खारिज किए।

ADVERTISEMENT