Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद, निफ्टी थोड़ा फिसला
सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद, निफ्टी थोड़ा फिसला

Aug 13, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (13 अगस्त) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 113 अंक की बढ़त के साथ आज 78,079.96 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 40 अंक टूटकर 24,395.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 40 अंकों की बढ़त के साथ 18,396.35 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज एस्ट्रल लिमिटेड, सोलर इंडस्ट्रीज और कंटेनर कॉर्प ने क्रमशः 8.74 फीसदी, 8.51 फीसदी और 4.22 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। APL अपोलो और रेडिको खेतान के शेयरों में भी क्रमशः 3.36 फीसदी और 3.14 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

नालको, पेज इंडस्ट्रीज, फोर्स मोटर्स, जायडस लाइफ और सेल क्रमशः 4.64 फीसदी, 4.64 फीसदी, 3.86 फीसदी, 3.13 फीसदी और 3.06 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.52 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.34 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

ADVERTISEMENT