Loading...
एंथ्रोपिक का सबसे बड़ा IPO दांव 2028 के राजस्व अनुमान पर टिका
एंथ्रोपिक IPO लाने की तैयारी कर रही है

एंथ्रोपिक का सबसे बड़ा IPO दांव 2028 के राजस्व अनुमान पर टिका

Aug 15, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक अब तक के सबसे बड़े 2,000 अरब डॉलर (1.9 लाख अरब रुपये) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। वॉल स्ट्रीट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की कीमत का अंदाजा इस आधार पर लगा रहा है कि वह 2 साल बाद कितना राजस्व कमा सकती है। सूत्रों के अनुसार, एंथ्रोपिक 2028 में लगभग 190-200 अरब डॉलर (18,000-19,000 अरब रुपये) का राजस्व हासिल करने का अनुमान लगा रही है। यह आंकड़ा पहले कभी सामने नहीं आया।

अनुमान 

इस आधार पर लगाया जा रहा अनुमान 

यह अनुमान कंपनी के मौजूदा बिजनेस की रफ्तार दिखाने वाले 47 अरब के राजस्व 'रन रेट' से कहीं ज्यादा है।

साथ ही यह उस वृद्धि के पैमाने को भी दिखाता है, जिसके लिए निवेशकों से पैसा लगाने को कहा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बैंकर और निवेशक अनुमानों के आधार पर 'एंटरप्राइज वैल्यू-टू-रेवेन्यू मल्टीपल्स' का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह मुनाफे का कोई ठोस रिकॉर्ड नहीं बनाने वाली तेजी से बढ़ने वाली सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए आम है।

चुनौती 

इतनी कमाई करना नहीं होगा आसान 

2 साल आगे की स्थिति को देखना आम बात नहीं है।

इससे पता चलता है कि एंथ्रोपिक का बिजनेस कितनी तेजी से बढ़ रहा है और ऐसी कंपनी के लिए बेंचमार्क तय करना कितना मुश्किल है, जो अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में भारी निवेश कर रही है।

हाल ही में AI पर खर्च की रफ्तार की वजह से कई लोकप्रिय टेक स्टॉक्स में गिरावट आई है। इनमें वे कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्हें एंथ्रोपिक के बराबर माना जाता है।

ADVERTISEMENT