Loading...
एलन मस्क की कमाई ने चौंकाया; टेस्ला कर्मचारी से 25 लाख गुना ज्यादा वेतन
मस्क का टेस्ला कर्मचारी से 25 लाख गुना ज्यादा वेतन

एलन मस्क की कमाई ने चौंकाया; टेस्ला कर्मचारी से 25 लाख गुना ज्यादा वेतन

Aug 14, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में बड़े कॉर्पोरेट अधिकारियों और आम कर्मचारियों की कमाई के बीच अंतर एक बार फिर चर्चा में है। एक नई रिपोर्ट ने इस बढ़ती असमानता से जुड़े आंकड़े सामने रखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के CEO एलन मस्क को 2025 में कंपनी के औसत कर्मचारी से करीब 25 लाख गुना ज्यादा भुगतान मिला। उनकी पे डील 158.3 अरब डॉलर बताई गई है। मस्क को शामिल करने पर S&P 500 कंपनियों का औसत अंतर 5,387 गुना रहा।

कमाई

मस्क को हर 4.23 सेकंड में कर्मचारी की कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क को छोड़ने पर 2025 में S&P 500 कंपनियों के CEO और औसत कर्मचारी की कमाई का अनुपात 312:1 रहा, जो 2024 के 285:1 से अधिक है।

मस्क को शामिल करने पर यह अनुपात 5,387:1 हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क को टेस्ला कर्मचारी की औसत कमाई हर 4.23 सेकंड में मिल गई।

वहीं, ज्यादातर सीईओ ने एक दिन में कर्मचारी की सालाना कमाई जितना कमाया।

इजाफा

CEO की औसत कमाई में भी हुआ इजाफा

रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क को छोड़कर S&P 500 कंपनियों के CEO की औसत कमाई 2025 में 2.28 करोड़ डॉलर रही, जो 2024 के 1.89 करोड़ डॉलर से अधिक है।

टेस्ला को शामिल करने पर यह औसत बढ़कर 34.01 करोड़ डॉलर हो गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रीय आय में कर्मचारियों की हिस्सेदारी दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, जिससे आर्थिक असमानता की चिंता बढ़ी है।

ADVERTISEMENT

मुश्किलें

रिपोर्ट में आम अमेरिकियों की मुश्किलें भी सामने आईं

रिपोर्ट ने आम अमेरिकी परिवारों की आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया है।

इसके मुताबिक, 33 प्रतिशत लोगों के पास रिटायरमेंट बचत नहीं है, जबकि 37 प्रतिशत के पास 400 डॉलर के आपात खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। करीब 26 प्रतिशत लोगों ने खर्च के कारण जरूरी चिकित्सा सेवा नहीं ली।

वहीं, 23 प्रतिशत किराएदार पिछले साल किराया चुकाने में पीछे रहे। टेस्ला ने रिपोर्ट पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ADVERTISEMENT