Loading...
अंबानी से महिंद्रा तक, 2026 में भारत के 10 सबसे अमीर कारोबारी परिवार
2026 में भारत के 10 सबसे अमीर कारोबारी परिवार

अंबानी से महिंद्रा तक, 2026 में भारत के 10 सबसे अमीर कारोबारी परिवार

Aug 12, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

भारत के सबसे बड़े पारिवारिक कारोबारों की नई सूची सामने आई है। हुरुन इंडिया की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 300 सबसे मूल्यवान पारिवारिक बिजनेस की कुल वैल्यू करीब 138 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह रकम दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बराबर है। 2024 के मुकाबले इन कारोबारों की कुल वैल्यू करीब 30 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है और इसमें 27.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

#1

अंबानी और बिड़ला परिवार सबसे आगे

इस सूची में अंबानी परिवार पहले स्थान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 25.83 लाख करोड़ रुपये है और इसे मुकेश अंबानी लीड कर रहे हैं।

दूसरे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला परिवार है, जिसकी आदित्य बिड़ला ग्रुप की वैल्यू 8.14 लाख करोड़ रुपये है। यह कारोबार वर्तमान में चौथी पीढ़ी संभाल रही है।

बिड़ला समूह की वैल्यू एक साल में 26 प्रतिशत और 3 साल में 51 प्रतिशत बढ़ी है।

#2

जिंदल और बजाज परिवार भी शीर्ष पर

तीसरे स्थान पर जिंदल परिवार है, जिसकी JSW स्टील की वैल्यू 8.02 लाख करोड़ रुपये है।

सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले इस कारोबार की वैल्यू एक साल में 40 प्रतिशत और 3 साल में 70 प्रतिशत बढ़ी है।

चौथे स्थान पर बजाज परिवार है, जिसकी बजाज ग्रुप की वैल्यू 7.70 लाख करोड़ रुपये है।

नीरज बजाज के नेतृत्व वाले इस कारोबार की वैल्यू एक साल में 3.9 प्रतिशत घटी, लेकिन 3 साल में 8.1 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT

#3

महिंद्रा और वेदांता परिवार की बड़ी छलांग

पांचवें स्थान पर महिंद्रा परिवार है, जिसकी महिंद्रा एंड महिंद्रा की वैल्यू 5.15 लाख करोड़ रुपये है।

आनंद महिंद्रा के नेतृत्व वाले कारोबार की वैल्यू एक साल में 5.4 प्रतिशत घटी, लेकिन 3 साल में 49 प्रतिशत बढ़ी है।

छठे नंबर पर अनिल अग्रवाल परिवार है, जिसकी वेदांता की वैल्यू 4.45 लाख करोड़ रुपये है।

इसकी वैल्यू एक साल में 75 प्रतिशत और 3 साल में 212 प्रतिशत बढ़ी है।

ADVERTISEMENT

#4

मुरुगप्पा और नादर परिवार भी सूची में

सातवें स्थान पर मुरुगप्पा परिवार है, जिसकी चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी की वैल्यू 3.06 लाख करोड़ रुपये है।

इसकी वैल्यू एक साल में 4.7 प्रतिशत और 3 साल में 51 प्रतिशत बढ़ी। आठवें स्थान पर नादर परिवार है, जिसकी HCL टेक्नोलॉजीज की वैल्यू 2.91 लाख करोड़ रुपये है।

रोशनी नादर मल्होत्रा के नेतृत्व वाले इस कारोबार की वैल्यू एक साल में 38 प्रतिशत और 3 साल में 32 प्रतिशत घटी है।

#5

टॉप-10 में प्रेमजी और एशियन पेंट्स परिवार

नौवें स्थान पर प्रेमजी परिवार है, जिसकी विप्रो की वैल्यू 2.72 लाख करोड़ रुपये है।

रिशाद प्रेमजी के नेतृत्व वाले इस कारोबार की वैल्यू एक साल में 2.3 प्रतिशत घटी, लेकिन 3 साल में 5.6 प्रतिशत बढ़ी है।

दसवें स्थान पर दानी, चोकसी और वकील परिवार हैं, जिनकी एशियन पेंट्स की वैल्यू 2.48 लाख करोड़ रुपये है।

इसकी वैल्यू एक साल में 12 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन 3 साल में 8.5 प्रतिशत घटी है।

ADVERTISEMENT