Loading...
क्यों गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के शेयर हुए धड़ाम? 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे
गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली

क्यों गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के शेयर हुए धड़ाम? 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे

Aug 12, 2026
02:19 pm

क्या है खबर?

गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (GCPL) के शेयर बुधवार (12 अगस्त) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 फीसदी से अधिक टूटकर 916.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। गोदरेज समूह की कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। शेयरों में यह भारी गिरावट कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुधीर सीतापति के तत्काल प्रभाव से अचानक अपना पद छोड़ने की घोषणा के बाद निवेशकों में बनी अनिश्चितता के कारण आई है।

गिरावट 

उच्चतम स्तर से 30 फीसदी नीचे आए शेयर

GCPL के शेयर की कीमत सुबह 10:30 बजे 8.73 प्रतिशत गिरकर 929.10 रुपये (88.90 रुपये की गिरावट) पर थी। इससे पहले इसका निचला स्तर 967.25 रुपये था।

अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,308.40 रुपये से यह शेयर अब लगभग 30 प्रतिशत नीचे है।

सिस्टेमैटिक्स के अनुसार, गोदरेज प्रबंधन इस बदलाव को संभालने में सक्षम होनी चाहिए। इसने अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है। सिटी ने भी 1,350 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

नियुक्ति 

किसे नियुक्त किया नया MD और CEO?

सीतापति के इस्तीफे से निवेशक हैरान रह गए क्योंकि कंपनी ने हाल ही में उनका कार्यकाल अगस्त, 2031 तक बढ़ाया था।

दूसरी तरफ, सीतापति ने कहा कि उन्हें लगा कि GCPL में उन्होंने जो काम अपने लिए तय किया था, वह पूरा हो गया है और अब आगे बढ़ने का सही समय है।

गोदरेज कंज्यूमर ने आसिफ मल्बारी को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है। मल्बारी कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) थे।

ADVERTISEMENT