Loading...
कौन हैं टीवी नरेंद्रन? जानिए टाटा संस चेयरमैन की रेस में क्यों आया नाम
टीवी नरेंद्रन का नाम संभावित दावेदारों में चर्चा में है

कौन हैं टीवी नरेंद्रन? जानिए टाटा संस चेयरमैन की रेस में क्यों आया नाम

Aug 13, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी, 2027 में पूरा हो जाएगा और अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चंद्रशेखरन ने दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है। इसी बीच टाटा स्टील के CEO और MD टीवी नरेंद्रन का नाम संभावित दावेदारों में चर्चा में है। हालांकि, टाटा संस ने अभी अगले चेयरमैन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में नरेंद्रन का नाम फिलहाल सिर्फ चर्चाओं तक सीमित है।

परिचय

कौन हैं टीवी नरेंद्रन?

नरेंद्रन का जन्म 2 जून, 1965 को हुआ था और वह वर्तमान में 61 वर्ष के हैं।

उन्होंने NIT त्रिची से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और IIM-कलकत्ता से MBA किया। इसके बाद 1988 में टाटा स्टील से अपने करियर की शुरुआत की।

करीब चार दशकों के करियर में उन्होंने बिक्री, मार्केटिंग, अंतरराष्ट्रीय कारोबार, संचालन और प्रबंधन जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। वह फिलहाल टाटा स्टील के CEO और MD हैं।

चर्चा

टाटा संस की चेयरमैन रेस में क्यों चर्चा?

नरेंद्रन का नाम इसलिए चर्चा में है, क्योंकि उन्हें टाटा समूह में लंबे समय का अनुभव है और उन्होंने बड़े औद्योगिक कारोबार को संभाला है।

उन्होंने टाटा स्टील के भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया कारोबार में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। बाद में 2013 में वह टाटा स्टील के MD बने और 2017 में कंपनी के वैश्विक CEO और MD की भूमिका संभाली।

उनके अनुभव में अंतरराष्ट्रीय कारोबार, अधिग्रहण और धातु उद्योग की चुनौतियों से निपटना शामिल है।

ADVERTISEMENT

अन्य

अभी तय नहीं है अगला चेयरमैन कौन होगा

नरेंद्रन का नाम सामने आने के बावजूद उन्हें अगला चेयरमैन मान लेना जल्दबाजी होगी।

टाटा संस ने अभी उत्तराधिकारी का नाम घोषित नहीं किया है और चयन की प्रक्रिया में अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। अगले चेयरमैन के सामने एयर इंडिया, सेमीकंडक्टर, टाटा कैपिटल और TCS जैसे कारोबारों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

टाटा समूह के नेतृत्व में बदलाव के दौरान बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए अंतिम फैसला कई स्तरों पर होगा।

ADVERTISEMENT