अल्फाबेट बनी बर्कशायर हैथवे का तीसरा सबसे बड़ा निवेश, हिस्सेदारी 83 फीसदी बढ़ी
क्या है खबर?
वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने दूसरी तिमाही में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट में अपनी हिस्सेदारी में 83 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस कदम के बाद अल्फाबेट, बर्कशायर की तीसरी सबसे बड़ी स्टॉक होल्डिंग बन गई है। हाल ही में हुई एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, अब बर्कशायर के पास अल्फाबेट के लगभग 10.60 करोड़ शेयर हैं, जिनकी मौजूदा कीमत करीब 36.6 अरब डॉलर (करीब 3,500 अरब रुपये) है।
निवेश
किस कंपनी में कितना है निवेश?
अल्फाबेट में किए निवेश में जून में घोषित 10 अरब डॉलर (करीब 900 अरब रुपये) का हिस्सा भी शामिल है, जिसका मकसद अल्फाबेट के AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना है।
बर्कशायर का सबसे बड़ा स्टॉक निवेश ऐपल में है, जिसकी कीमत 66 अरब डॉलर (करीब 6,300 अरब रुपये) है।
इसके बाद अमेरिकन एक्सप्रेस का नंबर आता है, जिसमें 51.3 अरब डॉलर (करीब 4,900 अरब रुपये) का निवेश है। कोको-कोला और बैंक ऑफ अमेरिका क्रमशः चौथे और 5वें स्थान पर हैं।
बदलाव
कंपनी ने बदला शेयर बेचने का ट्रेंड
दूसरी तिमाही में बर्कशायर ने 23.5 अरब डॉलर (करीब 2,200 अरब रुपये) के शेयर खरीदे और 3.7 अरब डॉलर (करीब 350 अरब रुपये) के शेयर बेचे।
इसके साथ ही 14 तिमाहियों से चला आ रहा वह ट्रेंड खत्म हो गया, जिसमें कंपनी खरीदने के मुकाबले ज्यादा शेयर बेच रही थी।
दूसरी तिमाही में डेल्टा में किया गया निवेश 44 फीसदी बढ़कर लगभग 5.4 अरब डॉलर (करीब 510 अरब रुपये) हो गया।