Loading...
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 388 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 388 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का

Aug 11, 2026
04:19 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (11 अगस्त) भारी गिरावट दर्ज हुई है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 388 अंक की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112 अंक फिसलकर 24,471.70 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 13 अंक की बढ़त के साथ 18,312.35 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज जायडस लाइफ, PB फिनटेक और इंफो एज ने क्रमशः 6.43 फीसदी, 6.32 फीसदी और 6.08 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। MCX इंडिया और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में भी क्रमशः 4.92 फीसदी और 3.99 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

गोदरेज प्रॉपर्टीज, वेदांता, हिटाची एनर्जी, गॉडफ्रे फिलिप और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट क्रमशः 3.34 फीसदी, 3.05 फीसदी, 2.91 फीसदी, 2.80 फीसदी और 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.34 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 में गिरावट दर्ज हुई है।

ADVERTISEMENT