Loading...
तेजस बनी 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस', इस रूट पर चलेगी भारत की पहली निजी ब्रांडिंग ट्रेन
तेजस बनी 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस'

तेजस बनी 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस', इस रूट पर चलेगी भारत की पहली निजी ब्रांडिंग ट्रेन

Aug 13, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को अब एक ब्रांड के नाम से भी पहचाना जाएगा। यह ट्रेन भारत की पहली निजी ट्रेन के तौर पर शुरू की गई थी और अब इसकी ब्रांडिंग स्प्राइट के साथ की गई है। IRCTC ने 6 महीने के लिए विज्ञापन अधिकार स्प्राइट को दिए हैं। इसके बाद 19 अगस्त से 11 नवंबर, 2026 तक ट्रेन का नाम 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' रहेगा। स्टेशनों पर भी इसी नाम से आधिकारिक घोषणा होगी।

पहचान

पहली बार ब्रांड के नाम से होगी पहचान

ट्रेन ब्रांडिंग के लिए विज्ञापन अधिकार लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस के जरिए दिए गए हैं।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पहली बार किसी ट्रेन का नाम किसी ब्रांड के नाम पर रखा जा रहा है। स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस के नाम की घोषणा यात्रा के दोनों दिशाओं में शुरुआती और रास्ते के स्टेशनों पर की जाएगी।

लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को 3 दिसंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी।

सुविधाएं

तेजस एक्सप्रेस में मिलती हैं कई आधुनिक सुविधाएं

तेजस एक्सप्रेस पूरी तरह वातानुकूलित सुपरफास्ट ट्रेन है, जिसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं।

IRCTC के अनुसार, ट्रेन में खाने-पीने की सुविधाओं के साथ मनोरंजन से जुड़ी सेवाएं भी मिलती हैं। ट्रेन में समूह बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

इसके तहत कॉरपोरेट बैठक, शादी या सामाजिक कार्यक्रम के लिए यात्रा करने वाले लोग 78 सीटों वाला पूरा वातानुकूलित चेयर कार कोच बुक कर सकते हैं। इससे बड़े समूह के लिए यात्रा करना और आसान होता है।

ADVERTISEMENT

कमाई

ब्रांडिंग से रेलवे की भी बढ़ेगी कमाई

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, तेजस एक्सप्रेस निजी ट्रेन होने के बावजूद आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे को ढुलाई शुल्क देता है।

इसमें ट्रैक, स्टेशन और दूसरे रेलवे ढांचे के इस्तेमाल का शुल्क शामिल है। रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए ट्रेनों पर विज्ञापन की अनुमति भी दे रहा है। नियमित ट्रेनों के डिब्बों के बाहरी हिस्से पर निजी कंपनियां अपने ब्रांड का प्रचार कर सकती हैं।

इसी व्यवस्था के तहत तेजस एक्सप्रेस को स्प्राइट के नाम से ब्रांड किया गया है।

ADVERTISEMENT