Loading...
क्यों नोएल टाटा ने PMO और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से की मुलाकात?
नोएल टाटा ने कंपनी की स्थिति को लेकर सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है

क्यों नोएल टाटा ने PMO और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से की मुलाकात?

Aug 17, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह उनके और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बीच रणनीति और गवर्नेंस (शासन) को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार चंद्रशेखरन और नोएल टाटा ने समूह के बीच पनपे मतभेदों को लेकर केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर स्थिति की जानकारी दी है। यह बातचीत चंद्रशेखरन इस्तीफे की बताई जा रही है।

बातचीत 

क्या हुई बैठकों में बातचीत?

CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक, नोएल टाटा ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों का मकसद सरकार को टाटा समूह की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देना था, जिसमें चंद्रशेखरन का टाटा संस के चेयरमैन पद छोड़ने का फैसला भी शामिल था।

इन बैठकों की खबर सबसे पहले द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ओर से दी गई थी।

महत्व 

इस कारण इन बैठकों का महत्व 

नोएल टाटा का दिल्ली दौरा पारसी नव वर्ष के सप्ताहांत के दौरान हुआ। इससे पहले वे एयर इंडिया के भविष्य और समूह से जुड़े अन्य मामलों पर चर्चा करने के लिए अक्टूबर, 2025 और फरवरी, 2026 में गृह मंत्री अमित शाह से मिल चुके थे।

ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं, जब टाटा संस में नेतृत्व में बदलाव होने वाला है क्योंकि चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन का कार्यकाल 20 फरवरी, 2027 को खत्म हो रहा है।

ADVERTISEMENT