एनवीडिया की OpenAI डाटा सेंटर सौदे के तहत SB एनर्जी में निवेश करने की योजना
क्या है खबर?
एनवीडिया, सॉफ्टबैंक ग्रुप की सहायक कंपनी SB एनर्जी में 3 अरब डॉलर (करीब 280 अरब रुपये) तक का निवेश करने के लिए बातचीत कर रही है। यह कंपनी ओहायो में OpenAI के लिए एक विशाल डाटा सेंटर का निर्माण कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित निवेश डाटा सेंटर कैंपस के लिए लगभग 100 अरब डॉलर (करीब 9,000 अरब रुपये) की क्रेडिट सहायता देने को लेकर तीनों कंपनियों के बीच हो रही बातचीत का हिस्सा है।
योजना
इस तरह करेगी निवेश
द इन्फॉर्मेशन के अनुसार, एनवीडिया ने आधी रकम का निवेश ओहायो प्रोजेक्ट के सौदे पर हस्ताक्षर होने पर और बाकी आधी रकम SB एनर्जी के प्लान किए गए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के हिस्से के तौर पर करने पर चर्चा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह अगले महीने ही सार्वजनिक होने की योजना बना रही है और IPO के जरिए कम से कम 5 अरब डॉलर (475 अरब रुपये) जुटा सकती है।
बदलाव
एनवीडिया ने बदली अपनी योजना
OpenAI समर्थित SB एनर्जी पावर और डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स विकसित करती है। 2019 में स्थापित यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई डाटा सेंटर बना रही है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया ने ओहियो में प्रस्तावित डाटा सेंटर को सपोर्ट करने की योजनाओं में बदलाव किया।
वह शुरू में 250 अरब डॉलर (करीब 24,000 अरब रुपये) के बजाय 120 अरब डॉलर (करीब 11,000 अरब रुपये) से कम की गारंटी देगी।