NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: मुंबई ने 'बेबी एबी' को खरीदा, अभिनव 2.6 करोड़ रुपये में बिके
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: मुंबई ने 'बेबी एबी' को खरीदा, अभिनव 2.6 करोड़ रुपये में बिके
    डेवाल्ड ब्रेविस

    IPL 2022 नीलामी: मुंबई ने 'बेबी एबी' को खरीदा, अभिनव 2.6 करोड़ रुपये में बिके

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 12, 2022
    07:33 pm

    क्या है खबर?

    अंडर-19 विश्व कप 2022 में धमाल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें नीलामी में तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

    बता दें ब्रेविस के खेलने का अंदाज एबी डिविलियर्स की तरह है और वह उनके आदर्श भी हैं।

    वहीं अभिनव मनोहर को गुजरात ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।

    आंकड़े

    अंडर-19 विश्व कप में ब्रेविस ने किया था कमाल

    ब्रेविस ने अंडर-19 विश्व कप में छह मैचों में 84.33 की अविश्वसनीय औसत से 506 रन बनाए थे। उन्होंने भारत के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में 65 रन बनाए।

    ब्रेविस ने युगांडा के खिलाफ शतक (104) लगाया था, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 121 रन से जीत दर्ज की।

    उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 96 और 97 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम छह रन बनाए। उन्होंने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 138 रन बनाए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    ब्रेविस अंडर-19 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन (506) बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डोमिनिक हेंड्रिक्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2010 में 97.75 की औसत से 391 रन बनाए थे।

    अभिनव

    अभिनव को गुजरात ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा

    अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी अभिनव मनोहर को गुजरात टाइटन्स (GT) ने 2.6 करोड़ रुपये की धनराशि चुकाकर अपने साथ शामिल किया है।

    कर्नाटक की ओर से खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में उन्होंने चार मैचों में 54.00 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक शतक भी अपने नाम किया था।

    27 वर्षीय अभिनव लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

    रिपोर्ट

    27 मार्च से शुरु हो सकती है लीग

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार संकेत दे रही है कि IPL की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। इसके अलावा बोर्ड लगातार यह भी कोशिश कर रही है कि इस बार सीजन भारत में ही खेला जाएगा। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में प्ले-ऑफ खेला जा सकता है।

    इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी लीग आयोजन का प्रस्ताव भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022
    डेवाल्ड ब्रेविस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी के लिए 1,214 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, गेल समेत कई दिग्गज नहीं लेंगे हिस्सा क्रिस गेल
    IPL 2022: लीग इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बने केएल राहुल विराट कोहली
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी हर अहम बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022: मुंबई में हो सकता है आयोजन, 27 मार्च से हो सकती है शुरुआत BCCI

    IPL 2022

    IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ को मिली डेडलाइन, 22 जनवरी तक खिलाड़ियों को करेंगी साइन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लखनऊ की टीम से जुड़ेंगे केएल राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन

    डेवाल्ड ब्रेविस

    अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए नामांकित हुए डेवाल्ड ब्रेविस समेत ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025