NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 14, 2022
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी संपन्न हुई, जिसमें सभी 10 टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर दांव लगाए।

    IPL के पहले सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस नीलामी के बाद 24 खिलाड़ियों का अपना दल कर दिया है। उनके पर्स में अब 95 लाख रुपये बचे हैं।

    नीलामी के बाद RR की टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिटेन

    राजस्थान ने संजू समेत इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    RR ने अपने कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़) को रिटेन किया था। IPL 2021 में संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 14 में से पांच मैच जीते और उनकी टीम प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। उन्होंने बीते सीजन में 40.33 की औसत से 484 रन बनाए थे।

    RR ने जोस बटलर (10 करोड़) और युवा यशस्वी जायसवाल (चार करोड़) को भी रिटेन किया था।

    रिटेन करने के बाद RR के पर्स में 62 करोड़ रुपये बचे थे।

    महंगे खिलाड़ी

    इन खिलाड़ियों के लिए RR ने खर्च की बड़ी रकम

    RR ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया। वहीं कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को आठ करोड़ रुपये चुकाकर RR ने अपने साथ जोड़ा।

    इनके अलावा वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर (8.5 करोड़) और भारत के देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़) के लिए RR ने बड़ी रकम खर्च की।

    RR ने इस नीलामी में सबसे महंगे दाम में प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़) को खरीदा।

    युजवेंद्र चहल (6.50 करोड़) को भी RR ने अपने साथ शामिल किया।

    स्क्वाड

    ऐसा है राजस्थान का पूरा स्क्वाड

    संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैककॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन और डेरिल मिचेल।

    संभावित एकादश

    ऐसे हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

    जोस बटलर और देवदत्त सलामी जोड़ी के तौर पर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। संजू सैमसन, यशस्वी, वैन डेर डूसन और हेटमायर मध्यक्रम में उपयोगी हो सकते हैं।

    वहीं रियान पराग के रूप में उपयोगी ऑलराउंडर विकल्प को टीम में मौका मिल सकता है।

    ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। दूसरी तरफ स्पिन विभाग में अश्विन और चहल दो अनुभवी विकल्प मौजूद हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सिर्फ एक बार खिताब जीत सकी है राजस्थान

    पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान ने अंडरडॉग रहते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था। 2008 में खिताब जीतने के बाद 2013, 2015 और 2018 में वे प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे।

    स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में 2016 और 2017 सीजन के लिए उन्हें लीग से निलंबित किया गया था। वे चार बार सातवें, दो बार छठे और एक बार पांचवें और एक बार अंतिम स्थान पर रहे हैं।

    IPL 2021 में RR प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने जीती लगातार 20वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज, बनाए कई रिकॉर्ड महिला क्रिकेट
    2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और महत्वपूर्ण आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए नामांकित हुए डेवाल्ड ब्रेविस समेत ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    PBKS बनाम RR: पंजाब को मिला जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य पंजाब किंग्स
    PBKS बनाम RR: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दर्ज की जीत, बने ये रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    DC बनाम RR: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम RR: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2022

    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने कगीसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान ने ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: KKR ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL 2022 नीलामी: शिमरोन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, मिले डेविड वॉर्नर से अधिक पैसे राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पड़िकल को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022: लखनऊ ने जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2022 नीलामी: RCB ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025