Page Loader
IPL 2022: कौन हैं तिलक वर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में खरीदा?
तस्वीर- Insta/@tilakvarma9

IPL 2022: कौन हैं तिलक वर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में खरीदा?

Feb 13, 2022
06:17 pm

क्या है खबर?

हैदराबाद की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तिलक वर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपये में शामिल किया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये निर्धारित किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें नीलामी में मिला है। तिलक के अब के करियर पर एक नजर डालते हैं।

करियर

ऐसा रहा है तिलक का करियर

तिलक ने 16 लिस्ट-A मैच खेले हैं, जिसमें 52.26 की औसत से 784 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 156* के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। तिलक ने अपने एकमात्र फर्स्ट क्लास मैच में 39 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 15 टी-20 मैचों में 29.30 की औसत से 381 रन बनाए हैं। 19 वर्षीय ने तिलक ने टी-20 में तीन अर्धशतक लगा लिए हैं।

जानकारी

मुश्ताक अली में तिलक ने किया प्रभावित

मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22 में तिलक ने सात मैचों में 35.83 की औसत और 147.26 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए थे।

प्रदर्शन

तिलक का अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन

2020 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ हारकर उपविजेता रही थी, तिलक उसका हिस्सा रहे थे। इससे पहले तिलक 2019 के विश्व कप में भी खेल चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर 23 मैच खेले, जिसमें 38.88 की औसत से 661 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 110 रन के उच्चतम स्कोर के साथ एक शतक और चार अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

मुंबई

मुंबई ने इन खिलाड़ियों पर भी लगाया दांव

मुंबई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को फिर से अपने साथ शामिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस को तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मुंबई ने बेसिल थंपी के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान किया और मुरुगन अश्विन को 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं मुंबई ने जोफ्रा आर्चर (8 करोड़) के रूप में बड़ी बोली लगाई है।