NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा
    तस्वीर- Twitter/@tripathirahul52

    IPL 2022 नीलामी: SRH ने राहुल त्रिपाठी को 8.5 और अभिषेक को 6.5 करोड़ में खरीदा

    लेखन Neeraj Pandey
    संपादन अंकित पसबोला
    Feb 12, 2022
    07:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में महाराष्ट्र के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को खूब फायदा हुआ है। 40 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

    त्रिपाठी के लिए पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लगाई थी। छह करोड़ तक CSK और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच जंग हुई। 6.5 करोड़ पर एंट्री लेने वाली SRH ने अंत में बाजी मारी।

    रियान पराग

    पराग के लिए राजस्थान और गुजरात में हुई करीबी टक्कर

    30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले रियान पराग के लिए उनकी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहली बोली लगाई थी। RR के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) ने भी पराग के लिए बोली लगाई थी।

    गुजरात ने 3.6 करोड़ रुपये तक बोली में खुद को बनाए रखा, लेकिन अंत में 3.8 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान ने पराग को अपने साथ शामिल किया।

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक के लिए SRH ने लगाई पूरी ताकत

    20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा के लिए पहली बोली पंजाब किंग्स (PBKS) ने लगाई। इसके बाद उनकी पुरानी टीम SRH भी बोली लगाने आ गई। PBKS और SRH में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था और बोली 5.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

    गुजरात ने 5.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन SRH ने 6.5 करोड़ रुपये की बोली के साथ अभिषेक को हासिल किया।

    बल्लेबाज

    इन भारतीय बल्लेबाजों को भी मिली बड़ी कीमत

    (IPL) के अगले सीजन में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें IPL 2022 की नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये की राशि देकर खरीदा गया है।

    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 15.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

    वहीं देवदत्त पड़िकल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

    मैच

    महाराष्ट्र में खेले जाएंगे सभी ग्रुप मैच

    IPL के कार्यक्रम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह तय है कि कोरोना के प्रभाव के बीच लीग का आयोजन सीमित मैदानों में किया जाएगा।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आगामी सीजन के ग्रुप मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे।

    cricbuzz के मुताबिक IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकालबा मई के आखिर में होने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL नीलामी
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    IPL नीलामी

    जानें IPL के इतिहास में किन गेंदबाज़ों ने हासिल की पर्पल कैप भारत की खबरें
    IPL 2020 नीलामी: RCB को इन खिलाड़ियों पर लगाना चाहिए दांव, जिता सकते हैं खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    पूर्व COO ने बताया, IPL में इस प्रकार आया था नीलामी का विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    दिसंबर में आ सकता है IPL 2021 की नीलामी को लेकर फैसला इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL में अब 'वीवो' की जगह 'टाटा' हुआ टाइटल स्पॉन्सर, गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में फैसला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में वापसी कर सकते हैं मिचेल स्टार्क, ऑक्शन में शामिल होने पर कर रहे विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: अहमदाबाद और लखनऊ को मिली डेडलाइन, 22 जनवरी तक खिलाड़ियों को करेंगी साइन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकती है लीग, BCCI बना रहा प्लान-B इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025