NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: KKR ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया
    अगली खबर
    IPL 2022: KKR ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया
    श्रेयस अय्यर

    IPL 2022: KKR ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 16, 2022
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन से पहले श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। KKR ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है।

    हाल ही में बेंगलुरु में हुई नीलामी में अय्यर को KKR ने 12.5 करोड़ रुपये देकर अपने साथ शामिल किया था।

    बता दें अय्यर इससे पहले लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी कर चुके हैं।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    KKR फ्रेंचाइजी का ट्वीट

    Skipp-Iyer 🤝 Kolkata 🤝 Knight Riders

    Stepping into the new era of #GalaxyOfKnights 🔥 @ShreyasIyer15 #IPL2022 #ShreyasIyer #KKR #CricketTwitter #AmiKKR pic.twitter.com/eEZjHLstyZ

    — KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 16, 2022

    करियर

    ऐसा रहा है अय्यर का IPL करियर

    श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2015 में अपने साथ शामिल किया था।उन्होंने अब तक IPL में 87 मैचों में 31.66 की औसत से 2,375 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन रहा है।

    ​अपने IPL करियर में अय्यर ने अब तक कोई शतक नहीं लगाया है। हालांकि, वह 16 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    ​इसके अलावा अय्यर ने 196 चौके और 88 छक्के भी लगाए हैं।

    जानकारी

    पिछले सीजन में ऐसा रहा था अय्यर का प्रदर्शन

    पिछले सीजन में अय्यर ने दिल्ली की ओर से आठ मैच खेले थे, जिसमें 35.00 की औसत से सिर्फ 175 रन ही बना सके थे। इस दौरान वह कोई अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे और उनका सर्वोच्च स्कोर 47* रहा था।

    कप्तानी

    IPL में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं अय्यर

    अय्यर को IPL 2018 के बीच सीजन में कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में IPL 2020 में DC की टीम उपविजेता रही थी।

    IPL में अय्यर की कप्तानी की बात करें तो अब तक उन्होंने 41 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 23 में जीत और 18 में हार का सामना करना पड़ा है।

    बता दें IPL 2020 में उनकी कप्तानी में टीम ने 17 में से नौ मैच जीते थे।

    स्क्वाड

    नीलामी के बाद ऐसी है कोलकाता की पूरी टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान) आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, नितीश राणा, , शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने, अभिजीत तोमर, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, टिम साउथी, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, उमेश यादव, अमन खान।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दो बार खिताब जीत चुकी है KKR

    पिछले सीजन की उपविजेता रही KKR पहले तीन सीजनों में लगातार छठे, आठवें और छठे स्थान पर रही थी। चौथे सीजन में वे पहली बार प्ले-ऑफ में पहुुंचे और 2012 में पहली बार उन्होंने IPL खिताब अपने नाम किया।

    2014 में एक बार फिर वे IPL चैंपियन बने। 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार वे प्ले-ऑफ में पहुंचे।

    गौतम गंभीर ने KKR के लिए सबसे ज़्यादा 3,035 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    श्रेयस अय्यर

    ताज़ा खबरें

    भारत में फिर लौटने लगा कोरोना का कहर, एक हफ्ते में 164 मामले सामने आए कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    KKR बनाम DC: टॉस जीतकर कोलकाता ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन दिल्ली कैपिटल्स
    KKR बनाम DC: कोलकाता की शानदार गेंदबाजी, दिल्ली को 127 के स्कोर पर रोका दिल्ली कैपिटल्स
    KKR बनाम DC: तीन विकेट से कोलकाता को मिली जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स
    KKR बनाम PBKS: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022 नीलामी: 590 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, ऑर्चर समेत 44 नए नाम किए गए शामिल BCCI
    IPL 2022: नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे पिछले सीजन करोड़ों में बिकने वाले ये खिलाड़ी IPL नीलामी
    IPL 2022: नीलामी में इन विकेटकीपर्स पर लग सकती है बड़ी बोली क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 नीलामी: अंडर-19 विश्व कप के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट IPL नीलामी

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2022: लगभग पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे: भारत ने दिया 238 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज की अपने नाम भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022: दिल्ली की टीम में चुने गए यश ढुल, इशांत शर्मा बाहर रणजी ट्रॉफी

    श्रेयस अय्यर

    न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला वनडे: श्रेयस अय्यर ने लगाया वनडे क्रिकेट का अपना पहला शतक क्रिकेट समाचार
    इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का तय है टी-20 विश्व कप खेलना क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: अय्यर के शतक पर भारी पड़े टेलर, न्यूजीलैंड ने भारत को हराया भारतीय क्रिकेट टीम
    चार नंबर के लिए अब नहीं उठाया जाना चाहिए सवाल, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है- अय्यर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025