NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    IPL 2022: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 14, 2022
    10:52 am

    क्या है खबर?

    बीते 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की बड़ी नीलामी संपन्न हुई, जिसमें 200 से ज्यादा खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा खरीदे गए।

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने भी नीलामी में अपने संयोजन के हिसाब से दांव लगाए और अपना दल पूरा किया है।

    नीलामी के बाद MI की पूरी टीम पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिटेन

    नीलामी से पहले मुंबई ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    नीलामी से पहले मुंबई ने रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था।

    मुंबई ने रोहित को 16 करोड़ रुपये जबकि बुमराह को 12 करोड़ रुपये देकर अपने साथ बरकरार रखा था।

    इनके अलावा मुंबई ने सूर्यकुमार को आठ करोड़ रुपये और पोलार्ड को छह करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था।

    इन चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद मुंबई इस नीलामी में 48 करोड़ रुपये लेकर उतरी थी।

    नीलामी

    मुंबई ने इस नीलामी में इन प्रमुख खिलाड़ियों पर लगाया दांव

    मुंबई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को फिर से अपने साथ शामिल करने के लिए 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए।

    इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार डेवाल्ड ब्रेविस को तीन करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    वहीं मुंबई ने जोफ्रा आर्चर (8 करोड़) के रूप में बड़ी बोली लगाई है।

    आर्चर के अलावा विदेशी गेंदबाजों में मुंबई ने डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स और रिले मेरेडिथ पर भी दांव लगाया है।

    स्क्वाड

    ऐसा है मुंबई का पूरा स्क्वाड

    रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन और आर्यन जुयाल।

    क्या आप जानते हैं?

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मुंबई ने दो करोड़ रुपये आधार मूल्य वाले जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ में खरीदा। वह चोट के कारण IPL 2022 में नहीं खेल पाएंगे। MI टीम प्रबंधन ने उन्हें भविष्य के विकल्प के तौर पर खरीदा है।

    संभावित प्लेइंग इलेवन

    ऐसे हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

    ईशान और रोहित पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अनुभवी सूर्यकुमार और अंडर-19 विश्व कप के स्टार डेवाल्ड ब्रेविस नंबर तीन और चार के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

    मध्यक्रम में टिम डेविड और पोलार्ड जैसे ऑलराउंडर अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

    डेनियल सैम्स/टायमल मिल्स प्लेइंग इलेवन में चौथे विदेशी हो सकते हैं, जो जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

    इनके अलावा मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट जैसे भारतीय विकल्प टीम के पास मौजूद हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सबसे ज्यादा बार खिताब जीत चुकी है MI

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम MI है, जिन्होंने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीता है।

    MI ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा 2010 में टीम उपविजेता भी रही थी।

    MI ने लगातार दो बार IPL का फाइनल जीता है और ऐसा करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद सिर्फ दूसरी टीम बनी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: 'लखनऊ सुपर जायंट्स' होगा नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 को होस्ट करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका, BCCI को भेजा प्रस्ताव BCCI
    IPL 2022: लीग में गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया ये जवाब हार्दिक पांड्या
    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ी दीपक हूडा के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    कोहली ने पूरे किए घर में 5,000 वनडे रन, जानिए उनके अहम आंकड़े विराट कोहली
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किए गए डेनिएल सैम्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने जीती लगातार 20वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज, बनाए कई रिकॉर्ड महिला क्रिकेट
    2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    मुंबई इंडियंस

    CSK बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम MI: टॉस जीतकर चेन्नई ने लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम MI: रुतुराज ने लगाया अर्धशतक, मुंबई को मिला 157 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2022

    IPL 2022: लगभग शुरुआती दो हफ्ते मिस कर सकते हैं वॉर्नर और रबाडा जैसे स्टार खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा रविचंद्रन अश्विन
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने कगीसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025