NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा
    तस्वीर- Twitter/@imK_Ahmed13

    IPL 2022 नीलामी: दिल्ली ने खलील अहमद को 5.25 और साकरिया को 4.20 करोड़ में खरीदा

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 13, 2022
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    तेज गेंदबाज खलील अहमद को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 5.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखी थी।

    पिछले सीजन खलील सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल रहे थे। SRH ने खलील को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। इस सीजन के लिए DC के अलावा मुंबई इंडियंस (MI) ने भी खलील में रुचि दिखाई थी।

    जानकारी

    2016 में दिल्ली ने दिया था खलील को पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट

    खलील पहली बार 2016 में IPL में बिके थे जब उन्हें दिल्ली ने ही 10 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके बाद 2018 में SRH ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में लिया था और चार सीजन तक उसी कीमत पर रिटेन किया।

    खलील अहमद

    ऐसा रहा है खलील का करियर

    खलील ने 2018 में अपना IPL डेब्यू किया था और अब तक 24 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इन मैचों में 24.56 की औसत और 8.68 की इकॉनमी के साथ 32 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन खलील को सात मैचों में केवल पांच विकेट मिले थे।

    24 साल के खलील ने अब तक 69 टी-20 मुकाबलों में 87 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए खेले 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं।

    चेतन साकरिया

    DC ने साकरिया को दिए 4.20 करोड़ रुपये

    खलील को खरीदने के बाद DC ने चेतन साकरिया के लिए भी बोली लगाई। पिछले सीजन साकरिया को 1.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदने वाले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी साकरिया के लिए बोली लगाई थी।

    DC ने 1.70 करोड़ रुपये पर अपनी पहली बोली लगाई थी और फिर 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर RR को पीछे हटने पर मजबूर किया और साकरिया को अपने साथ जोड़ा।

    2021

    बेहतरीन रहा था साकरिया के लिए डेब्यू सीजन

    साकरिया ने पिछले सीजन राजस्थान के लिए खेलते हुए अपना IPL डेब्यू किया था। साकरिया ने 14 मैचों में 30.43 की औसत के साथ 14 विकेट लिए थे। साकरिया की इकॉनमी 8.19 की रही थी और उन्होंने काफी ज्यादा प्रभावित किया था।

    कोरोना के कारण IPL बीच में ही स्थगित हो जाने के बाद साकरिया ने जुलाई 2021 में भारत के लिए अपना टी-20 और वनडे डेब्यू भी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL नीलामी
    खलील अहमद
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी

    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे मार्क वुड, वापस लिया अपना नाम इंडियन प्रीमियर लीग

    खलील अहमद

    टीम में फिट नहीं हैं खलील अहमद, जल्द सीखना होगा- कृष्णमचारी श्रीकांत भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2020: इन पांच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापिस आ सकते हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2022: मुंबई में हो सकता है आयोजन, 27 मार्च से हो सकती है शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: 'लखनऊ सुपर जायंट्स' होगा नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 को होस्ट करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका, BCCI को भेजा प्रस्ताव इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लीग में गेंदबाजी करने को लेकर हार्दिक पंड्या ने दिया ये जवाब इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025