NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये
    अगली खबर
    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये
    तस्वीर- Twitter/@IamShivamDube

    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 13, 2022
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। दुबे पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए दिखे थे।

    50 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले दुबे के लिए इस बार CSK और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली। PBKS ने 3.80 करोड़ रुपये के बाद खुद को हटा लिया था।

    2019

    2019 में पहली बार नीलामी में पांच करोड़ रुपये में बिके थे दुबे

    घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दुबे को पहली बार 2019 में IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला था। दुबे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पांच करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा था।

    दो सीजन के बाद वह फिर से नीलामी का हिस्सा बने और इस बार RR ने उन्हें 4.4 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। दो सीजन RR में रहने के बाद वह तीसरी बार नीलामी में आए थे।

    पिछला सीजन

    पिछले सीजन ऐसा रहा था दुबे का प्रदर्शन

    पिछले सीजन RR के लिए खेलते हुए दुबे ने अच्छा प्रदर्शन किया था। दुबे ने पिछले सीजन नौ मैचों में 28.75 की औसत के साथ 230 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने नाबाद 64 रनों की एक पारी भी खेली थी। पिछले सीजन उनका स्ट्राइक-रेट 119.17 का रहा था।

    दुबे ने पिछले सीजन केवल पांच ओवर की गेंदबाजी की थी। इस दौरान 49 रन खर्च करने के बाद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दुबे ने अब तक 24 मैचों में 22.17 की औसत के साथ 399 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने केवल एक अर्धशतक लगाया है। दुबे ने 11 पारियों में गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए हैं।

    शुरुआत

    27 मार्च से शुरु हो सकती है लीग

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार संकेत दे रही है कि IPL की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। इसके अलावा बोर्ड लगातार यह भी कोशिश कर रही है कि इस बार सीजन भारत में ही खेला जाएगा। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में प्ले-ऑफ खेला जा सकता है।

    इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड्स ने भी लीग आयोजन का प्रस्ताव भेजा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL नीलामी
    IPL 2022
    IPL नीलामी 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    IPL नीलामी

    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी हर अहम बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: मुंबई में हो सकता है आयोजन, 27 मार्च से हो सकती है शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: 'लखनऊ सुपर जायंट्स' होगा नई फ्रेंचाइजी का नाम, आधिकारिक ऐलान हुआ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 को होस्ट करना चाहता है दक्षिण अफ्रीका, BCCI को भेजा प्रस्ताव इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2022

    IPL नीलामी: अगले सीजन से पहले कैसे हैं रिटेंशन नियम? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किस टीम ने कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: नीलामी से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025