NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 14, 2022
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए बेंगलुरु में चली दो दिन की बड़ी नीलामी में कुल 204 खिलाड़ियों को 10 टीमों द्वारा खरीदा गया।

    इस नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने छह विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। अब RCB के दल में कुल 22 खिलाड़ी हो गए हैं।

    नीलामी के बाद RCB की टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिटेन

    नीलामी से पहले RCB ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    RCB ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रिटेन किया था। बता दें कोहली को 15 करोड़ रुपये देकर RCB ने अपने साथ बरकरार रखा था।

    वहीं ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये) को भी RCB ने रिटेन किया था। मैक्सवेल का पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन रहा था।

    इनके अलावा RCB ने मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये) को अपने साथ बरकरार रखा था।

    RCB के पर्स में 57 करोड़ रुपये बचे थे, जिससे टीम नीलामी में उतरी थी।

    नीलामी 2022

    RCB ने इस नीलामी में इन प्रमुख खिलाड़ियों पर लगाया दांव

    पिछले सीजन के पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी हर्षल पटेल को RCB ने 10.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा गया है। इतनी ही कीमत में श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को टीम में शामिल किया गया है।

    वहीं RCB ने फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़ रुपये) के रूप में अनुभवी खिलाड़ी को भी अपने साथ शामिल किया है।

    ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

    स्क्वाड

    ऐसा है बैंगलोर का पूरा स्क्वाड

    विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, लवनीथ सिसोदिया और डेविड विली।

    संभावित प्लेइंग इलेवन

    ऐसी हो सकती है बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

    RCB इस बार डुप्लेसिस और कोहली के रूप में नई सलामी जोड़ी उतार सकती है। न्यूजीलैंड के फिन एलन, मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक को क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वहीं महिपाल लोमरोर और हसरंगा मध्यक्रम में अन्य विकल्प हो सकते हैं। इनके अलावा शाहबाज अहमद दूसरे स्पिन विकल्प हो सकते हैं।

    तेज गेंदबाजी में हेजलवुड, हर्षल और मोहम्मद सिराज एक साथ नजर आ सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    तीन बार उपविजेता रही है RCB

    RCB अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है और तीन बार उपविजेता (2009, 2011 और 2016) रही है।

    इसके अलावा सात बार RCB लीग स्टेज से ही बाहर हुई है। वहीं चार बार टीम प्ले-ऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी है।

    पिछले सीजन में RCB लीग के 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही थी। हालांकि, विराट कोहली की कप्तानी में टीम प्ले-ऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2022

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: नीलामी में इन 4 भारतीय ओपनर्स के लिए लग सकती है बड़ी बोली शिखर धवन
    IPL 2022: महाराष्ट्र में लीग स्टेज और गुजरात में हो सकते हैं प्ले-ऑफ के मैच- रिपोर्ट BCCI
    IPL 2022: मिचेल स्टार्क ने बताया क्यों नहीं दिया नीलामी में अपना नाम क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: नीलामी में बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं ये 5 भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर

    क्रिकेट समाचार

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए नामांकित हुए डेवाल्ड ब्रेविस समेत ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    मोहम्मद सिराज को क्यों लगा था कि खत्म हो जाएगा उनका IPL करियर? इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2022: मुंबई की टीम में रहाणे किए गए शामिल, पृथ्वी शॉ करेंगे कप्तानी रणजी ट्रॉफी
    ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के लिए होने वाले न्यूजीलैंड दौरे को किया रद्द ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम CSK: छह विकेट से जीता चेन्नई, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स
    RCB बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें मुंबई इंडियंस
    RCB बनाम MI: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा

    IPL 2022

    IPL 2022 नीलामी: KKR ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा मोहम्मद शमी
    IPL 2022 नीलामी: शिमरोन हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, मिले डेविड वॉर्नर से अधिक पैसे राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2022 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पड़िकल को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा राजस्थान रॉयल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025