Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक
खेलकूद

IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक

IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक
लेखन नीरज पाण्डेय
संपादन अंकित पसबोला
Feb 12, 2022, 04:49 pm 3 मिनट में पढ़ें
IPL 2022 नीलामी: पंजाब ने जॉनी बेयरेस्टो को खरीदा, RCB के लिए खेलेंगे दिनेश कार्तिक
जॉनी बेयरस्टो (तस्वीर- Twitter/@IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते दिखेंगे। बेयरेस्टो 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी थे और PBKS ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। बेयरेस्टो के लिए पहली बोली दिल्ली ने लगाई थी और फिर पंजाब तथा दिल्ली के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। पंजाब ने अंत तक लड़ाई में बने रहते हुए इग्लिश विकेटकीपर को हासिल किया।

बेयरस्टो
अच्छा रहा है बेयरस्टो का IPL करियर

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का शुमार टी-20 क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज के रूप में होता है। वह IPL में भी अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से ओपनिंग करते हुए कई बार कमाल कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 28 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1,038 रन बनाए हैं। इस बीच उनका औसत 41.52 और स्ट्राइक रेट 142.19 का है।

दिनेश कार्तिक
5.5 करोड़ रुपये में बिके कार्तिक

दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस और काफी ज्यादा अनुभव रखने वाले भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लिए पहली बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लगाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी कार्तिक को लेने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत तक चले दोनों टीमों के बीच की लड़ाई में RCB ने 5.5 करोड़ रुपये चुकाकर बाजी मारी। कार्तिक सात साल के बाद दोबारा RCB के लिए खेलेंगे। वह कभी भी CSK के लिए नहीं खेले हैं।

कार्तिक
IPL में 4,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं कार्तिक

दिनेश कार्तिक के पास IPL का अपार अनुभव है और वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। इससे पहले कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने IPL करियर में 213 मैचों में 4,046 रन बनाए हैं और एक मैच फिनिशर की भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में 17 मैचों में 22.30 की औसत से 223 रन बनाए थे।

शुरुआत
27 मार्च से शुरु हो सकती है लीग

IPL के कार्यक्रम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह तय है कि कोरोना के प्रभाव के बीच लीग का आयोजन सीमित मैदानों में किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आगामी सीजन के ग्रुप मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। cricbuzz के मुताबिक IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है और फाइनल मुकालबा मई के आखिर में होने की संभावना है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
जॉनी बेयरस्टो
IPL नीलामी
दिनेश कार्तिक
IPL 2022
IPL नीलामी 2022
ताज़ा खबरें
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स
आयरलैंड बनाम भारत: दूसरे टी-20 में चार रन से जीता भारत, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
नर्वस सिस्टम को शांत करेंगे और मजबूती देंगे ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन
शाओमी 12S सीरीज 4 जुलाई को होगी लॉन्च, जानें कैसे होंगे फोन टेक्नोलॉजी
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
ज़ज़ेन मेडिटेशन: जानिए इस ध्यान की तकनीक के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा
आयरलैंड बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने दीपक हूडा खेलकूद
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: बेयरेस्टो के 162 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: बेयरेस्टो के 162 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त खेलकूद
दूसरा टेस्ट: बेयरेस्टो की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
दूसरा टेस्ट: बेयरेस्टो की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: बेयरस्टो ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: बेयरस्टो ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन खेलकूद
एशेज 2021-22: जॉनी बेयरस्टो ने लगाया सातवां टेस्ट शतक, ऐसा रहा प्रदर्शन
एशेज 2021-22: जॉनी बेयरस्टो ने लगाया सातवां टेस्ट शतक, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद
एशेज 2021-22, चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन
एशेज 2021-22, चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन खेलकूद
और खबरें
IPL नीलामी
IPL: खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ी हर वो जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे
IPL: खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ी हर वो जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: इन स्पिन गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम
IPL 2022: इन स्पिन गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम खेलकूद
IPL 2022: इन तेज गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम
IPL 2022: इन तेज गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम खेलकूद
और खबरें
दिनेश कार्तिक
क्यों टी-20 विश्व कप 2022 की योजनाओं में जरूर शामिल होने चाहिए दिनेश कार्तिक?
क्यों टी-20 विश्व कप 2022 की योजनाओं में जरूर शामिल होने चाहिए दिनेश कार्तिक? खेलकूद
भारत के लिए 2006 में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं?
भारत के लिए 2006 में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं? खेलकूद
टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के 15 साल बाद दिनेश कार्तिक का पहला अर्धशतक, सबसे उम्रदराज भारतीय बने
टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के 15 साल बाद दिनेश कार्तिक का पहला अर्धशतक, सबसे उम्रदराज भारतीय बने खेलकूद
चौथे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
चौथे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
चौथा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 170 रनों का लक्ष्य, कार्तिक ने लगाया अर्धशतक
चौथा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 170 रनों का लक्ष्य, कार्तिक ने लगाया अर्धशतक खेलकूद
और खबरें
IPL 2022
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स खेलकूद
IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन
IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, जानिए किसे मिले अवार्ड
IPL 2022: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, जानिए किसे मिले अवार्ड खेलकूद
और खबरें
IPL नीलामी 2022
शाकिब अल हसन की पत्नी ने बताया क्यों IPL नीलामी में नहीं बिके शाकिब
शाकिब अल हसन की पत्नी ने बताया क्यों IPL नीलामी में नहीं बिके शाकिब खेलकूद
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022