LOADING...
TMC सांसद लुइजिन्हो फलेरियो का राज्यसभा से इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में हुए थे शामिल
गोवा से तृणमूल कांग्रेस के सांसद लुईजिन्हो फलेरियो ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया (तस्वीर: ट्विटर/@luizinhofaleiro)

TMC सांसद लुइजिन्हो फलेरियो का राज्यसभा से इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में हुए थे शामिल

लेखन गजेंद्र
Apr 11, 2023
03:10 pm

क्या है खबर?

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 71 वर्षीय सांसद लुइजिन्हो फलेरियो ने मंगलवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। फलेरियो सितंबर, 2021 में कांग्रेस छोड़कर TMC में शामिल हुए थे, जिसके दो महीने के बाद ही उन्हें राज्ससभा की सदस्यता मिल गई थी। गोवा में पार्टी मामलों से लगातार दूरी बनाने के कारण उन पर राज्यसभा से इस्तीफा देने का दबाव था।

इस्तीफा

पार्टी नेतृत्व में दिख रही थी फलेरियो के खिलाफ नाराजगी

जानकारी के मुताबिक, फलेरियो ने गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक के विजय सरदेसाई के खिलाफ फतोर्दा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से पार्टी नेतृत्व में उनके लिए नाराजगी बढ़ गई थी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए TMC ने राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष से इस्तीफा मांगकर फलेरियो को राज्यसभा भेज दिया था, जबकि अर्पिता घोष का कार्यकाल वर्ष 2026 तक था। फलेरियो दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।