Page Loader
प्रधानमंत्री मोदी बोले- भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की चुनौतियों से लड़ने को भाजपा तैयार
भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की चुनौतियों से लड़ने को भाजपा तैयार

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2023
11:44 am

क्या है खबर?

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून व्यवस्था की चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने हनुमान जयंती का उदाहरण देते हुए कहा, "आज भारत भगवान हनुमान की तरह चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है। भाजपा के पास हनुमान की तरह संकल्प और 'कर सकते हैं' वाला रवैया है। देश के कल्याण के लिए कड़े फैसले लेने से नहीं कतराते।"

संबोधन

सामाजिक समरसता अभियान में भाग लेने का आग्रह किया

मोदी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक सप्ताह भर कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के इतिहास, संस्कृति और दृष्टि के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पार्टी को विभिन्न स्तरों पर सेमिनार, चर्चा और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने चाहिए। उन्होंने बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।