LOADING...
सोनिया गांधी का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा और RSS की भड़काई हिंसा को करते हैं नजरअंदाज
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर भाजपा और RSS की हिंसा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

सोनिया गांधी का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा और RSS की भड़काई हिंसा को करते हैं नजरअंदाज

लेखन गजेंद्र
Apr 11, 2023
12:59 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने द हिंदू अखबार में लेख के माध्यम से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री भाजपा और RSS नेताओं द्वारा भड़काई गई घृणा और हिंसा के बढ़ते ज्वार को नजरअंदाज करते हैं। उन्होंने एक बार भी शांति या सद्भाव का आह्वान नहीं किया या न ही अपराधियों लगाम कसने का काम किया।"

नाराजगी

ऐसा लगता है धार्मिक त्योहार दूसरों को डराने का अवसर बन गए हैं- सोनिया

पूर्व कांग्रेस सोनिया ने आगे लिखा, "ऐसा लगता है कि धार्मिक त्योहार लोगों को डराने और धमकाने का अवसर बन गए हैं। खुशी और उत्सव के बजाय केवल धर्म, भोजन, जाति, लिंग या भाषा के आधार पर डराना और भेदभाव होता है।" उन्होंने लिखा, "वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में बेरोजगारी और महंगाई को शामिल नहीं करती हैं, ऐसा लगता है कि जैसे ये समस्याएं हैं ही नहीं। उनकी चुप्पी संघर्ष कर रहे करोड़ों लोगों की मदद नहीं करती।"