देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

29 Feb 2020

बिहार

क्या है विवादों में रहने वाला राजद्रोह कानून और इसका इतिहास?

दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार पर केस चलाने की इजाजत दे दी है। मामले में कन्हैया समेत अन्य छात्रों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 124A (राजद्रोह) और अन्य धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।

29 Feb 2020

मुंबई

मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान

मालेगांव ब्लास्ट की जांच के दौरान वर्तमान में भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने के बाद चर्चा में आए 1988 बैच के IPS अधिकारी परमबीर सिंह ने शनिवार को मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर की कमान संभाल ली है।

असम: दिल्ली हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला गेस्ट लेक्चरर गिरफ्तार

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सिलचर स्थित एक कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर को पुलिस ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लया है।

तेलंगाना: कोरोना वायरस का भ्रम दूर करने के लिए मंत्रियों ने स्टेज पर खाया चिकन

कोरोना वायरस (COVID19) संक्रमण की दहशत दुनिया भर में फैली हुई है। 60 से अधिक देश इसकी चपेट में आ चुके हैं।

एक अप्रैल से बढ़ जायेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है कारण

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से त्रस्त देश की जनता को आगामी 1 अप्रैल से बड़ा झटका लगेगा।

दिल्ली: राजीव चौक पर 'देश के गद्दारों...' नारा लगाने वाले छह युवक हिरासत में लिए गए

दिल्ली पुलिस ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के भीतर विवादित नारा 'देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' लगाने के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है।

29 Feb 2020

हरियाणा

हरियाणा: टूटी सड़कों की शिकायत करने पर मिलेंगे पैसे, मरम्मत न की तो ठेकेदार पर जुर्माना

अगर आप हरियाणा में रहते हैं और टूटी सड़कों से परेशान हैं तो आप मोबाइल ऐप के जरिए इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके लिए आपको प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

29 Feb 2020

कश्मीर

जम्मू: कश्मीरी पंडितों के लिए बने अपार्टमेंट से हटाए जाएंगे अवैध रूप से रह रहे परिवार

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए गए अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 100 अवैध लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक दिन बाद इन्हें अपार्टमेंट खाली करने के लिए कह दिया गया है।

NIA को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा हमले के आतंकियों की मदद करने वाला शाकिर बशीर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक साल पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है।

दिल्ली हिंसा: दंगाइयों से नुकसान की भरपाई करेगी दिल्ली पुलिस, मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंचा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में हुए सार्वजनिक और निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से सीख लेते हुए यह फैसला किया है।

28 Feb 2020

दिल्ली

JNU केस: दिल्ली सरकार ने दी कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत

दिल्ली सरकार ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में देशद्रोही नारों के मामलों में कन्हैया कुमार पर केस चलाने की इजाजत दे दी है।

गाजियाबाद: घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, दिवार पर लिखा मौत का कारण

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के अर्थला क्षेत्रा की संजय कॉलोनी में शुक्रवार को एक घर में पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

28 Feb 2020

दिल्ली

अपना प्रोपगैंडा फैलाने के लिए दिल्ली हिंसा की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है इस्लामिक स्टेट

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) अपना प्रोपगैंडा फैलाने के लिए उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर रहा है।

28 Feb 2020

कर्नाटक

जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद गवाह सुधाकर चतुर्वेदी का 122 साल की उम्र में निधन

स्वतंत्रता सेनानी सुधाकर चतुर्वेदी का बुधवार को देर रात कर्नाटक के जयनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 122 साल के चतुर्वेदी भारत के सबसे अधिक उम्र वाले लोगों में से एक थे।

निर्भया गैंगरेप के चौथे दोषी ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में डाली क्यूरेटिव पिटिशन

निर्भया गैंगरेप के चौथे दोषी पवन गुप्ता ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल कर दी है। इसमें उसने फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की है।

महाराष्ट्र: शिक्षा में मुस्लिमों को दिया जाएगा 5 प्रतिशत आरक्षण, कानून बनाएगी उद्धव सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा में राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिमों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी बिल लाया जाएगा।

भड़काऊ बयान: सोनिया-राहुल समेत दूसरे नेताओं पर FIR की याचिका पर केंद्र को नोटिस

कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज करने की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर मामले पर उसका जबाव मांगा है।

दंगे रोकने में लगी रही पुलिस, पीछे से फरार हो गया गोली चलाने वाला शख्स

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस के सामने गोली चलाने वाले शाहरूख की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महाराष्ट्र: घुसपैठियों का पता बताने वालों को 5,000 रुपये ईनाम दे रही MNS, लगाए पोस्टर

एक ओर जहां देशभर में नागारिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने राज्य में बसे अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों की पहचान करने वालों को ईनाम की घोषणा की है।

IPS अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी एस श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

धीरे-धीरे शांत हो रही उत्तर-पूर्वी दिल्ली, 36 घंटों में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पिछले 36 घंटों में हिंसा की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

दिल्ली हिंसा: पुलिस को भेजे गए थे छह अलर्ट, फिर भी नहीं रोक पाई हिंसा

रविवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में हिंसा शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस को कम से कम छह बार अलर्ट भेजा गया था।

भारतीय कानून में हेट स्पीच को लेकर क्या प्रावधान हैं?

भारत में विवादित बयानों के आधार पर झगड़ा या हिंसा होना आम बात है। हाल ही में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर भड़की हिंसा के प्रमुख कारणों में हेट स्पीच को भी प्रमुख माना जा रहा है।

दिल्ली हिंसा: भड़काऊ बयानों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने मांगा समय, अप्रैल में अगली सुनवाई

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में फिर सुनवाई हुई।

हिंसा पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा; केजरीवाल बोले- AAP से कोई दोषी मिले तो दोगुनी सजा दो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में हिंसा के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

दिल्ली हिंसा: नफरत की आग के बीच दिखा हिंदू-मुस्लिमों का भाईचारा, बचाई एक-दूसरे की जान

बीते रविवार से राजधानी दिल्ली हिंसा की आग में जल रही है। उपद्रवियों ने लोगों के घर, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

तेलंगाना: बेटी का शव लेने पहुंचे पिता को पुलिस ने मारी लात, घटना का वीडियो वायरल

हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या करने के आरोपियों का एनकाउंटर कर लोगों की नजरों में हीरो बनी तेलंगाना पुलिस का अब एक अमानवीय चेहरा सामने आया है।

दिल्ली हिंसा: नाले से मिले दो और शव, मृतकों की संख्या 35 पहुंची

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक नाले से दो और शव बरामद किए हैं। दोनों शव गंगा विहार जोहरीपुर एक्सटेंशन इलाके से बरामद किए गए हैं।

इंडिगो ने कम किया कुनाल कामरा पर प्रतिबंध, आठ सप्ताह में सुनवाई करेगा DGCA

स्टैंड अप कॉमेडियन कुनाल कामरा पर इंडिगो एयरलाइन द्वारा लगाया गया छह महीने का प्रतिबंध आधा कर दिया गया है।

27 Feb 2020

केरल

केरल: छह लोगों को मारने वाली जॉली थॉमस ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास

केरल के कूडाथाई में 14 साल की अवधि में अपने पति सहित परिवार के छह लोगों को साइनाइड देकर मौत की नींद सुलाने वाली किलर जॉली थॉमस ने गुरुवार को जेल में आत्महत्या का प्रयास किया।

कोरोना वायरस: जापान और चीन से भारतीयों को लेकर दिल्ली लौटे दो विशेष विमान

एयर इंडिया का एक विशेष विमान जापान के योकोहामा बंदरगाह पर खड़े क्रूज शिप पर सवार 100 से अधिक भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली लौट आया है।

दिल्ली हिंसा पर सख्त रुख अपनाने वाले जज का तबादला, कानून मंत्री ने दी सफाई

दिल्ली में हिंसा पर सख्त रुख अपनाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के जज एस मुरलीधर का पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तबादला कर दिया गया है।

देसी कट्टों से लेकर तलवार तक, दिल्ली हिंसा में इस्तेमाल हुए थे ये हथियार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।

उत्तर प्रदेश: पत्नी और बेटे के साथ जेल भेजे गए सपा नेता आजम खान, जानिये मामला

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को बुधवार को रामपुर की अपर जिला सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार की अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दो मार्च तक के लिए जेल भेज दिया है।

दिल्ली: NSA अजित डोभाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा, गृह मंत्री को दी जानकारी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली हिंसा की आग में जल रही है। ऐसे में शाति व्यवस्था के लिए मोर्चा संभालने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बुधवार शाम को फिर से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

26 Feb 2020

दिल्ली

दिल्ली में हिंसा पर बोली हाई कोर्ट- 1984 जैसी घटना दोबारा नहीं होने दे सकते

उत्तर-पूर्व दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा के मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि वे दिल्ली में 1984 जैसी घटना दोबारा नहीं होने दे सकते।

26 Feb 2020

पुणे

पुणे: पूजा के बहाने युवती से रेप और उसकी बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी धर्मगुरू गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में एक ढोंगी धर्मगरू द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने और उसकी चार नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

26 Feb 2020

हरियाणा

जिस कफ सिरप को पीने से हुई थी 11 मौतें, बिक चुकी हैं उसकी 3,400 बोतलें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में जहरीले कफ सिरप 'कोल्डेस्ट-पीसी' के पीने से दिसंबर से जनवरी के बीच हुई 11 बच्चों की मौत के मामले अब नया खुलासा हुआ है।

26 Feb 2020

दिल्ली

दिल्ली हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ने की शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील

पिछले तीन दिन से हो रही हिंसा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव भारत के लोगों की प्रकृति का केंद्र हैं।

राजस्थान: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन बच्चों सहित 24 की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा-लालासोट मेगा हाइवे पर पापड़ी गांव के पास बुधवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में गिर गई।